Uncategorized

माताजी आश्रम में झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद का बैठक सम्पन्न वार्षिक उत्सव को सफल बनाने के लिए हुई बिशेष चर्चा झारखण्ड प्रभा 2026 को अंतिम रूप दिया गया

माताजी आश्रम हाता में झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद का एक जरुरी बैठक परिषद के अध्यक्ष भवतारण मण्डल की अध्यक्षता में हुई जिसमें परिषद के सदस्य और साहित्यकारों ने भाग लिया. बैठक के पूर्व परिषद के सचिव शंकर चंद्र गोप ने उपस्थित सदस्य का स्वागत किया उसके बाद बैठक की कारवाई हुई. बैठक में प्रकाशित होने वाली झारखण्ड प्रभा 2026 को अंतिम रूप दिया गया

माताजी आश्रम में झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद का बैठक सम्पन्न वार्षिक उत्सव को सफल बनाने के लिए हुई बिशेष चर्चा
झारखण्ड प्रभा 2026 को अंतिम रूप दिया गया

पोटका- आज माताजी आश्रम हाता में झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद का एक जरुरी बैठक परिषद के अध्यक्ष भवतारण मण्डल की अध्यक्षता में हुई जिसमें परिषद के सदस्य और साहित्यकारों ने भाग लिया. बैठक के पूर्व परिषद के सचिव शंकर चंद्र गोप ने उपस्थित सदस्य का स्वागत किया उसके बाद बैठक की कारवाई हुई. बैठक में प्रकाशित होने वाली झारखण्ड प्रभा 2026 को अंतिम रूप दिया गया. इसके अलावे आगामी 11 अक्टूबर 2026 को होनेवाला वार्षिक उत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न विंन्दुओं पर बिशेष रूप से चर्चा की गई तथा उत्सव की रूप रेखा तैयार की गई . उसदिन सुबह 10 बजे वार्षिक उत्सव का उदघाटन होगा. सुबह 11 बजे बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका झारखण्ड प्रभा का 18 वां अंक का विमोचन होगा. अपराह्न 12 बजे गुणीजनों का सम्मान तथा साहित्य प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण होगा. अपराह्न 1 बजे प्रसाद ग्रहण तथा अपराह्न 2 बजे बहुभाषी कवि सम्मेलन होगा. अपराह्न 3 बजे स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ वार्षिक उत्सव का समापन होगा.बैठक के अंत में बहुभाषी कवि गोष्ठी हुई जिसमें उपस्थित कवियों ने बांग्ला, हिन्दी, अंग्रेजी तथा भुमिज भाषा में स्वरचित कविता पाठ की. अंत में भवतारण मण्डल ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा बैठक का संचालन सुनील कुमार दे ने किया. बैठक में आशीष कुमार मण्डल, बलराम गोप,हिमाद्री शंकर भकत,सुधांशु शेखर मिश्र, विकास कुमार भकत, शंकर चंद्र गोप, मृणाल कांति पाल, स्वपन कुमार मण्डल, कृष्ण पद मण्डल, उज्जवल कुमार मण्डल, आशुतोष मण्डल, निशित कुमार दास, भवतारण मण्डल, सुनील कुमार दे आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!