Uncategorized

रांची में अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर झारखंड सरकार द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई एवं लाठीचार्ज के विरोध में तथा छात्रों की मांगों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत झारखंड बंद को भाजपा नेता एवं जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद अनिल मोदी ने जमशेदपुर में पूरी तरह सफल करार दिया है

स्वत स्फूर्त एवं ऐतिहासिक रहा बंद- अनिल मोदी

स्वत स्फूर्त एवं ऐतिहासिक रहा बंद- अनिल मोदी

जमशेदपुर- रांची में अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर झारखंड सरकार द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई एवं लाठीचार्ज के विरोध में तथा छात्रों की मांगों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत झारखंड बंद को भाजपा नेता एवं जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद अनिल मोदी ने जमशेदपुर में पूरी तरह सफल करार दिया है

अनिल मोदी ने कहा कि जमशेदपुर में बंद पूरी तरह स्वतःस्फूर्त रहा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने स्वयं आगे बढ़कर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और सरकार की कार्रवाई के प्रति अपना मुखर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि छात्रों के शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन को लाठी के बल पर दबाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
अनिल मोदी ने कहा कि भाजपा छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और उनकी जायज मांगों के समर्थन में मजबूती से खड़ी है। सरकार को दमनात्मक रवैया छोड़कर छात्रों से संवाद स्थापित करना चाहिए तथा उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!