Uncategorized
भंगड़ नाथ सेवा समिति, सिनेमा मैदान, गुदरी बाजार, सोनारी के द्वारा भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया
रुद्राभिषेक के पश्चात भोग वितरण हुआ। यह आयोजन कांवरिया बन्धुओं की देवघर यात्रा के निमित्त किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि गंगा महासभा बिहार-झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार के द्वारा 100 से ऊपर सभी कावड़िया बंधुओं को अंगवस्त्रम प्रदान कर उनकी देवघर यात्रा हेतु शुभकामना प्रकट की गयी

जमशेदपुर- आज भंगड़ नाथ सेवा समिति, सिनेमा मैदान, गुदरी बाजार, सोनारी के द्वारा भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया।

रुद्राभिषेक के पश्चात भोग वितरण हुआ। यह आयोजन कांवरिया बन्धुओं की देवघर यात्रा के निमित्त किया गया।
आयोजन के मुख्य अतिथि गंगा महासभा बिहार-झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार के द्वारा 100 से ऊपर सभी कावड़िया बंधुओं को अंगवस्त्रम प्रदान कर उनकी देवघर यात्रा हेतु शुभकामना प्रकट की गयी।

इसके पश्चात एक शोभा यात्रा भंगड़ नाथ मंदिर से भूतनाथ मंदिर, सोनारी तक के लिए निकाली गई। जिसमें सुंदर झांकी व बैंड बाजा आदि सम्मिलित रहे। सभी कांवरिया बन्धुओं के साथ-साथ स्थानीय भक्तजनों की भी भारी उपस्थिति रही।
शोभा यात्रा आयोजन के अध्यक्ष अजीत कुमार जायसवाल (अधिवक्ता) हैं।
