Uncategorized

विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़, पोटका विधायक रहे मुख्य अतिथि

आदिवासी समाज की संस्कृति सदियों पुरानी, इसे बचाए रखना नई पीढ़ी की जिम्मेदारी – संजीव सरदार

विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़, पोटका विधायक रहे मुख्य अतिथि

आदिवासी समाज की संस्कृति सदियों पुरानी, इसे बचाए रखना नई पीढ़ी की जिम्मेदारी – संजीव सरदार

जादूगोड़ा- विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सिद्धू-कान्हू मोड़, जादूगोड़ा में आदिवासी युवा संघर्ष समिति, मेचुआ, डूंगरीडीह, जादूगोड़ा की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एवं पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं देश परगना धाड़ दिसोम बैजू मुर्मू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में धोगेंड नृत्य मंडली, बूढ़ी गाड़ी नृत्य मंडली, हो नृत्य मंडली, मुंडारी नृत्य मंडली एवं रिंजा नृत्य मंडली ने पारंपरिक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मांदर और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप से पूरा वातावरण आदिवासी संस्कृति के रंग में रंग गया।

आदिवासी समाज की संस्कृति सदियों पुरानी, इसे बचाए रखना नई पीढ़ी की जिम्मेदारी – संजीव सरदार

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा और पहचान को याद करने एवं उसे आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति सदियों पुरानी और समृद्ध है, जिसे बचाए रखना नई पीढ़ी की जिम्मेदारी है।

विधायक ने कहा कि आज जरूरत है कि युवा अपनी आधुनिक शिक्षा और रोजगार के साथ-साथ अपनी भाषा, नृत्य, गीत, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़े रहें। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज की एकता को मजबूत करने के साथ आने वाली पीढ़ियों को अपनी पहचान पर गर्व करना सिखाते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति एवं सभी नृत्य मंडलियों के कलाकारों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी संस्कृति और पहचान को सम्मान दिलाने के लिए वे हमेशा समाज के साथ खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रभात कुमार माझी, समिति अध्यक्ष के साथ झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, रमेश सोरेन, मुखिया बागराई सोरेन, रायसेन सोरेन, अनिल मुर्मू, राहुल टुडू, प्रेम सोरेन, समीर सोरेन, सुभाष टुडू, निखिल सोरेन, मधु सोरेन, मोहन सोरेन, महिलाएं एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!