Uncategorized

राज्यपाल करेंगे 10 करोड़ नशामुक्त भारत अभियान” की जनजागरण बस का शुभारंभ

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा संचालित "10 करोड़ नशामुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत जनजागरण हेतु विशेष रूप से तैयार की गई प्रचार-प्रसार बस पूर्ण रूप से तैयार हो गई है। यह बस झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करेगी तथा नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुँचाएगी इस अभियान का विधिवत शुभारंभ कल, 7 अगस्त 2026 को दोपहर 2:30 बजे यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर, जमशेदपुर में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी होंगे, जो अभियान बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

आज राज्यपाल करेंगे 10 करोड़ नशामुक्त भारत अभियान” की जनजागरण बस का शुभारंभ

जमशेदपुर- ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा संचालित “10 करोड़ नशामुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जनजागरण हेतु विशेष रूप से तैयार की गई प्रचार-प्रसार बस पूर्ण रूप से तैयार हो गई है। यह बस झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करेगी तथा नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुँचाएगी

इस अभियान का विधिवत शुभारंभ कल, 7 अगस्त 2026 को दोपहर 2:30 बजे यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर, जमशेदपुर में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी होंगे, जो अभियान बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इस अवसर पर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, चिकित्सक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, समाजसेवी तथा ब्रह्माकुमारीज़ के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

ब्रह्माकुमारीज़ ने शहरवासियों से इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नशामुक्त भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का आहवान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!