Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

आजसू पार्टी युवा अधिवेशन की तैयारी पूरी, कल जुटेंगे हजारों युवा कार्यकर्ता

आजसू पार्टी के दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिवेशन में झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों युवा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी की ओर से व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं

आजसू पार्टी युवा अधिवेशन की तैयारी पूरी, कल जुटेंगे हजारों युवा कार्यकर्ता

जमशेदपुर- आजसू पार्टी के दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिवेशन में झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों युवा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी की ओर से व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं।

अधिवेशन का शुभारंभ शुक्रवार 7 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में होगा। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो सहित पार्टी के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक एवं केंद्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। युवा सम्मेलन के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा युवाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

अधिवेशन को लेकर सिदगोड़ा टाउन हॉल को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। मंच, बैठक व्यवस्था, पंजीकरण, सुरक्षा, पेयजल, भोजन एवं आवास सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पार्टी की जंबो टीम पूरे आयोजन की निगरानी कर रही है। बाहर से आने वाले प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के ठहरने, भोजन और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि सभी प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पार्टी नेताओं ने राज्यभर के युवा कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर अधिवेशन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का आहवान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!