Uncategorized

पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण

सर्पदंश से बचाव की तैयारियों का लिया जायजा, एंटी वेनम दवा का स्टॉक जांचा; स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण

सर्पदंश से बचाव की तैयारियों का लिया जायजा, एंटी वेनम दवा का स्टॉक जांचा; स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

पोटका- पोटका विधायक संजीव सरदार ने बुधवार को पोटका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से बरसात के मौसम में बढ़ रहे सर्पदंश के मामलों को देखते हुए अस्पताल में उपलब्ध एंटी वेनम (सर्पदंश रोधी) दवा के स्टॉक की जांच की। जांच में अस्पताल में एंटी वेनम दवा का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध पाया गया, जिस पर विधायक ने संतोष व्यक्त किया।

स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में उपलब्ध अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने मौजूद डॉक्टर विनीता लकड़ा एवं स्वास्थ्यकर्मियों से अस्पताल की वर्तमान स्थिति, आवश्यक संसाधनों एवं मरीजों के उपचार संबंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

मरीजों को समय पर मिले बेहतर इलाज – विधायक

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए अस्पताल में आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देश दिया कि अस्पताल में दवाओं की नियमित उपलब्धता बनाए रखें और मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अस्पताल की सभी स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!