Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ का 139 वां संस्करण कुलवंत सिंह बंटी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना

भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल के अंतर्गत आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को भाजपा नेता सह फाउंड्री यूनियन मध्य विद्यालय के भवन प्रभारी श्री कुलवंत सिंह बंटी के आवास पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 139वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ का 139 वां संस्करण कुलवंत सिंह बंटी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना

जमशेदपुर- भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल के अंतर्गत आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को भाजपा नेता सह फाउंड्री यूनियन मध्य विद्यालय के भवन प्रभारी श्री कुलवंत सिंह बंटी के आवास पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया

इस अवसर पर फाउंड्री यूनियन मध्य विद्यालय के अंतर्गत आने वाले बूथ संख्या 249, 250, 251 एवं 252 के बूथ अध्यक्षों तथा स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों को दिए गए प्रेरणादायक संदेशों, सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा बर्मामाइंस मंडल के महामंत्री सौरव श्रीवास्तव, बूथ अध्यक्ष संतोष ठाकुर, प्रदीप मिश्रा, मिंटू मिश्रा, महेंद्र रजक, अंकित श्रीवास्तव, तथा विष्णु सिंह, अमरजीत सिंह, हरजोत सिंह सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।










Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!