Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

शहर में महिलाएं असुरक्षित, स्पेशल टास्क फोर्स गठित करे पुलिस — सौरभ विष्णु

जमशेदपुर शहर में लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग, छिनतई, लूट और महिलाओं को निशाना बनाकर हो रहे अपराधों को लेकर जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने नवनियुक्त वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतेशाम वकारिब को पत्र लिखा सौरभ विष्णु ने बताया कि शहर की कई कॉलोनियों, प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित पुलिस गश्त नहीं होने से अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका परिणाम यह है कि आए दिन चेन स्नैचिंग, छिनतई और लूट जैसी घटनाएं हो रही हैं। सबसे अधिक महिलाएं और बुजुर्ग इन घटनाओं का शिकार बन रहे हैं, जिससे शहर में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। हाल ही में कदमा में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि अपराधियों से बचने के प्रयास में एक महिला गिर गई थीं, जिससे उनका हाथ टूट गया। ऐसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब विशेष और प्रभावी कदम उठाना समय की मांग है

शहर में महिलाएं असुरक्षित, स्पेशल टास्क फोर्स गठित करे पुलिस — सौरभ विष्णु

जमशेदपुर- जमशेदपुर शहर में लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग, छिनतई, लूट और महिलाओं को निशाना बनाकर हो रहे अपराधों को लेकर जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने नवनियुक्त वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतेशाम वकारिब को पत्र लिखा

सौरभ विष्णु ने बताया कि शहर की कई कॉलोनियों, प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित पुलिस गश्त नहीं होने से अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका परिणाम यह है कि आए दिन चेन स्नैचिंग, छिनतई और लूट जैसी घटनाएं हो रही हैं। सबसे अधिक महिलाएं और बुजुर्ग इन घटनाओं का शिकार बन रहे हैं, जिससे शहर में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। हाल ही में कदमा में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि अपराधियों से बचने के प्रयास में एक महिला गिर गई थीं, जिससे उनका हाथ टूट गया। ऐसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब विशेष और प्रभावी कदम उठाना समय की मांग है।

सौरभ विष्णु ने कहा कि स्पेशल टास्क फोर्स के गठन की मांग नई नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने तत्कालीन एस एस पी पीयूष पांडेय को इसी विषय पर आवेदन सौंपा था। अब नए एस एस पी डॉ. एहतेशाम वकारिब के पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुनः पत्र लिखकर इस मांग को दोहराया है और उम्मीद जताई है कि इस बार शहर में बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस पहल की जाएगी।

सौरभ ने एस एस पी से मांग कि चेन स्नैचिंग, छिनतई, लूट और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर विशेष निगरानी रखने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाए। साथ ही महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। सक्रिय पुलिसिंग, सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई से ही अपराधियों में कानून का भय पैदा होगा तथा शहर में सुरक्षा और विश्वास का माहौल स्थापित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!