Uncategorized

लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य योगिता कुमारी ने पटमदा के लच्छीपुर में ग्रामीणों को दी विधिक जानकारी

नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत पटमदा प्रखंड के लछीपुर पंचायत मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई

लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य योगिता कुमारी ने पटमदा के लच्छीपुर में ग्रामीणों को दी विधिक जानकारी

जमशेदपुर – नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत पटमदा प्रखंड के लछीपुर पंचायत मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य योगिता कुमारी शामिल हुए। एलएडीसी योगिता कुमारी ने ग्रामीणों को बाल विवाह, पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और डालसा के कार्य प्रणाली व अन्य कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। इसके अवाला घरेलू हिंसा, मध्यस्थता, लोक अदालत में समझौते एवं मध्यस्थता के माध्यम से त्वरित न्याय दिलाने की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझाया गया। साथ ही सरकारी योजनाओं एवं टोल फ्री नंबर 15100, 1098 ,1930 इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी गई । इस दौरान पंचायत के मुखिया सहित डालसा पीएलवी शिवशंकर महतो, नंदा रजक, फटिक चंद्र महतो, बुद्धेश्वर मुर्मु, प्रकाश सान्डिल,राजु साव,निलेश कुमार का सार्थक योगदान रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!