हेल्प क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट सामाजिक कार्यों की दी जानकारी
हेल्प क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने आज झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने सोसाइटी द्वारा पिछले एक दशक से शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, आपदा राहत, जरूरतमंदों की सहायता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी महामहिम को दी। सोसाइटी के चेयरमैन कुलवंत सिंह बंटी ने राज्यपाल को बताया कि हेल्प क्रॉस सोसाइटी निरंतर समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने आगामी सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु राज्यपाल से मार्गदर्शन एवं सहयोग का अनुरोध किया

हेल्प क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट सामाजिक कार्यों की दी जानकारी एवं आगामी जनसेवा अभियानों में सहयोग का किया अनुरोध कुलवंत सिंह बंटी
रांची- हेल्प क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने आज झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने सोसाइटी द्वारा पिछले एक दशक से शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, आपदा राहत, जरूरतमंदों की सहायता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी महामहिम को दी।
सोसाइटी के चेयरमैन कुलवंत सिंह बंटी ने राज्यपाल को बताया कि हेल्प क्रॉस सोसाइटी निरंतर समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने आगामी सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु राज्यपाल से मार्गदर्शन एवं सहयोग का अनुरोध किया।
राज्यपाल ने सोसाइटी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने के लिए प्रतिनिधिमंडल को शुभकामनाएँ दीं तथा सेवा भावना को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर हेल्प क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन कुलवंत सिंह बंटी, अध्यक्ष बलविंदर कुमार शर्मा, सचिव विनोद केसरी, कोषाध्यक्ष दीपन देब, उपाध्यक्ष अमित कुमार नागेलिया एवं उपाध्यक्ष राजेश कुमार उपस्थित रहे।


