भाजपा बर्मामाइंस मंडल के विभिन्न बूथों पर चला एसआईआर अभियान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने भरा गणना प्रपत्र, कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आहवान
भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल के अंतर्गत भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान को लेकर विभिन्न बूथों पर विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर भाजपा झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने अपना गणना प्रपत्र भरकर जमा किया तथा आम नागरिकों से भी समय पर प्रपत्र भरकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आहवान किया

भाजपा बर्मामाइंस मंडल के विभिन्न बूथों पर चला एसआईआर अभियान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने भरा गणना प्रपत्र, कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आहवान
जमशेदपुर- भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल के अंतर्गत भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान को लेकर विभिन्न बूथों पर विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर भाजपा झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने अपना गणना प्रपत्र भरकर जमा किया तथा आम नागरिकों से भी समय पर प्रपत्र भरकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आहवान किया
इस अवसर पर श्री बंटी ने कहा कि स्वच्छ, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। भारतीय निर्वाचन आयोग का एसआईआर अभियान इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए चलाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता को जागरूक करने का कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था, पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता की पक्षधर रही है। इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, समय पर अपना गणना प्रपत्र भरें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस अभियान से जोड़ें
कार्यक्रम के दौरान भाजपा बर्मामाइंस मंडल के अध्यक्ष रितेश झा एवं महामंत्री सौरभ एवं पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र एवं बूथ अध्यक्षों सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई और क्षेत्रवासियों को एसआईआर अभियान की जानकारी देकर अधिकाधिक लोगों से गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य किया

