टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे सीएचआरओ डीपी नांबियार हुआ अभिनंदन
टाटा मोटर्स के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) डीपी नांबियार (D. P. Nambiar , chief human resource officer ) का टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभागार में स्वागत किया गया। इस दौरान एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, डीजीएम सुतिर्था दत्ता भी मौजूद थे

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे सीएचआरओ डीपी नांबियार हुआ अभिनंदन
जमशेदपुर – टाटा मोटर्स के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) डीपी नांबियार (D. P. Nambiar , chief human resource officer ) का टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभागार में स्वागत किया गया। इस दौरान एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, डीजीएम सुतिर्था दत्ता भी मौजूद थे।
यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर के सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से सीएचआरओ डी पी नांबियार, एचआर हेड प्रणव कुमार , ईआर हेड सौमिक राय तथा सुतिर्था दत्ता को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और पौधा भेंटकर स्वागत किया गया।
स्वागत भाषण महामंत्री आर के सिंह ने दिया। उन्होंने कहा कि हमारे नये सीएचआरओ आर्मी और आईटी सेक्टर में सेवा दिये हैं जिसका लाभ यूनियन एवं टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट दोनों को मिलेगा।
सीएचआरओ डी पी नांबियार ने अपने संबोधन में कहा कि 31 साल हो गये टाटा ग्रुप से जुड़े रहते। मेरा यह मानना है कि मनुष्य चाहे जिस भी फिल्ड में हो उसे सही अवसर और वातावरण मिले तो वो अपनी प्रतिभा दिखा सकता है। उन्होंने यूनियन के गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए मिलकर बेहतर करने पर बल दिया। उन्होंने टाटा के कल्चर की तारीफ करते हुए इसे बरकरार रखने की नसीहत दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एचआर हेड प्रणव कुमार ने कहा कि यहां कि यूनियन सोसायटी के प्रति ज्यादा जिम्मेदारी निभाती है। हम सब डेजिग्नेशन को पीछे और ऑर्गेनाइजेशन को आगे रखकर काम करते हैं। यही कारण है कि बेहतर तालमेल के साथ हम-सब आगे बढ़ रहे हैं । उन्होंने कहा कि यूनियन का हर सदस्य जिम्मेदारी और कर्तव्यों को बखूबी निभाते हैं। ईआर हेड सौमिक रॉय ने कहा कि यूनियन प्रबंधन के उचित बातों को एक – एक मजदूर तक पहुंचाने का उचित माध्यम है। सीएसआर और सेवा के कार्यों में इनकी भूमिका काबिले तारीफ है। उन्होंने आरके सिंह के नेतृत्व को सराहा। इस दौरान स्लाइड शो का प्रदर्शन कर यूनियन के गतिविधियों से सी एच आर ओ समेत सबों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर मौजूद थे। यूनियन परिसर स्थित जेएन टाटा साहब के प्रतिमा पर नांबियार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्वागत कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।


