Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विधि के छात्र डिग्रीधारक के साथ साथ मानवाधिकारों और न्याय व्यवस्था के प्रति जागरूक बने – राजेश शुक्ल

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि विधिक शिक्षा का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को मजबूत करना और नागरिको को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है श्री शुक्ल ने आज जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय के 2025-28 के एल एल बी सत्र का शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सैद्धांतिक और व्यवहारिक ज्ञान का संतुलन,केस स्टडी आधारित अध्ययन,सामाजिक न्याय पर जोर और नैतिक मूल्यों का इसमें खाश महत्व दिया जाता है

विधि के छात्र डिग्रीधारक के साथ साथ मानवाधिकारों और न्याय व्यवस्था के प्रति जागरूक बने – राजेश शुक्ल

जमशेदपुर – झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि विधिक शिक्षा का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को मजबूत करना और नागरिको को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है

श्री शुक्ल ने आज जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय के 2025-28 के एल एल बी सत्र का शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सैद्धांतिक और व्यवहारिक ज्ञान का संतुलन,केस स्टडी आधारित अध्ययन,सामाजिक न्याय पर जोर और नैतिक मूल्यों का इसमें खाश महत्व दिया जाता है

श्री शुक्ल जो कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट और सीनेट के सदस्य भी है ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विधि के छात्र केवल डिग्रीधारक के वजाय मानवाधिकारों और न्याय के प्रति जागरूक बने तभी इसकी महत्ता साबित होंगी

श्री शुक्ल जो जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय के हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष भी है ने कहा कि जमशेदपुर यह विधि महाविद्यालय झारखंड का एक मात्र सरकारी विधि महाविद्यालय है जहां कमजोर और आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी कम खर्च में विधि स्नातक बन जाते हैं यहा आने वाले बर्षों में आधारभूत संरचना बेहतर होंगी


जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जीतेन्द्र कुमार ने विषय प्रवेश कराते हुए नव आगंतुक छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए विस्तार से विधि शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रकाश डाला और छात्रों को अनुशासन का पालन करते नियमित क्लास में उपस्थित रहने का निर्देश दिया

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कृष्णा प्यारे ने कहा कि विधि शिक्षा का महत्व आज तेजी से बढ़ा है इसमें जो मेहनत करेंगा,मेधावी बनेगा तो भविष्य बेहतर होगा l
इस अवसर पर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव महाविद्यालय के कॉमर्स के विभागाध्यक्ष श्री डॉ अशोक कुमार रवानी,डॉ संजीव बिरूली डॉ कमल शुक्ल, डॉ आनंद आदि ने अपने विचार व्यक्त किए संचालन आदित्य कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ आनंद कुमार ने किए

इसअवसर पर महाविद्यालय की तरफ से झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य,वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल को महाविद्यालय की तरफ से सम्मानित भी किया गया और इस महाविद्यालय के उन्नयन में श्री शुक्ल के योगदान की सराहना भी किया गया l साथ ही सभी छात्र, छात्राओं के साथ सामुहिक फोटो ग्राफी भी कराया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!