Uncategorized

एनआईटी जमशेदपुर के पीएचडी शोधार्थी को आईआईटी खड़गपुर में तीन प्रतिष्ठित एनपीटीईएल स्टार पुरस्कार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी (ईसीई) विभाग के पीएचडी शोधार्थी तथा सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर में पैट-2 (PAT-II) शोधकर्ता नितीश कुमार भकत को आईआईटी खड़गपुर के कालिदास ऑडिटोरियम में 12 जुलाई 2026 को आयोजित एनपीटीईएल सम्मान समारोह में एनपीटीईएल डिसिप्लिन स्टार, एनपीटीईएल बिलीवर स्टार तथा एनपीटीईएल एंथूज़ियास्ट स्टार सहित तीन प्रतिष्ठित एनपीटीईएल स्टार पुरस्कारों से सम्मानित किया गया

एनआईटी जमशेदपुर के पीएचडी शोधार्थी को आईआईटी खड़गपुर में तीन प्रतिष्ठित एनपीटीईएल स्टार पुरस्कार

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=LUiCm5arRXlAOMpP

जमशेदपुर- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी (ईसीई) विभाग के पीएचडी शोधार्थी तथा सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर में पैट-2 (PAT-II) शोधकर्ता नितीश कुमार भकत को आईआईटी खड़गपुर के कालिदास ऑडिटोरियम में 12 जुलाई 2026 को आयोजित एनपीटीईएल सम्मान समारोह में एनपीटीईएल डिसिप्लिन स्टार, एनपीटीईएल बिलीवर स्टार तथा एनपीटीईएल एंथूज़ियास्ट स्टार सहित तीन प्रतिष्ठित एनपीटीईएल स्टार पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। यह लगातार दूसरी बार है जब उन्हें एनपीटीईएल का प्रतिष्ठित स्टार सम्मान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान आईआईटी द्वारा संचालित एनपीटीईएल प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।
पिछले तीन वर्षों से एनआईटी जमशेदपुर ने अपने पीएचडी पाठ्यक्रम (कोर्सवर्क) में एनपीटीईएल–स्वयं (SWAYAM) के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को शामिल किया है। इसके अंतर्गत शोधार्थियों को आईआईटी तथा देश के अन्य अग्रणी संस्थानों के प्रख्यात प्रोफेसरों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रमों का अध्ययन करने का अवसर मिलता है। इन पाठ्यक्रमों की परीक्षाएँ भी एनपीटीईएल के माध्यम से आयोजित की जाती हैं। इस पहल ने शोधार्थियों को विश्वस्तरीय शैक्षणिक संसाधनों तक पहुँच प्रदान करते हुए उनके ज्ञान, शोध क्षमता तथा तकनीकी दक्षता को नई दिशा दी है।
एनपीटीईएल आधारित इस शैक्षणिक व्यवस्था को सफलतापूर्वक अपनाने के परिणामस्वरूप एनआईटी जमशेदपुर को भी एनपीटीईएल द्वारा उत्कृष्ट संस्थागत प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। नितीश कुमार भकत की उपलब्धि इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि वे एनआईटी जमशेदपुर के इतिहास में लगातार दो बार एनपीटीईएल स्टार पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम शोधार्थी बन गए हैं। यह उपलब्धि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शोध एवं उत्कृष्ट अकादमिक वातावरण का प्रमाण है।
नितीश कुमार भकत अपना पीएचडी शोधकार्य एनआईटी जमशेदपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग के डॉ. जयेंद्र कुमार तथा सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. तरुण कुमार दास के संयुक्त निर्देशन में कर रहे हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दोनों शोध-निर्देशकों के सतत मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं सहयोग को दिया।
इस वर्ष नितीश को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन गैल्वानेक्स-2026 में सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र (बेस्ट पेपर) पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त उन्होंने सीएसआईआर-एनएमएल में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित अभिनव समाधान विकसित करने पर आयोजित पिच प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार भी हासिल किया।
गोपालपुर गांव निवासी नितीश कुमार भकत ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों से अपने गांव, क्षेत्र तथा संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनके पिता डॉ. सुरेश कुमार भकत ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। उनके भाई क्षितीश भकत, पत्नी झरना भकत तथा पुत्र शिवांश भकत ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नितीश कुमार भकत ने अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने दोनों शोध-निर्देशकों डॉ. जयेंद्र कुमार एवं डॉ. तरुण कुमार दास के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं निरंतर सहयोग ने उन्हें शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सदैव प्रेरित किया है और भविष्य में भी वे वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!