Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें – ईस्वर सिंह

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा मानगो की जनता को लेकर दिए गए कथित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मानगो चौक में मानगो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरयू राय मुर्दाबाद, सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगो के नारों के साथ उनका का पुतला दहन किया

मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें – ईस्वर सिंह

जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा मानगो की जनता को लेकर दिए गए कथित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मानगो चौक में मानगो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरयू राय मुर्दाबाद, सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगो के नारों के साथ उनका का पुतला दहन किया.इस दौरान ईस्वर सिंह ने कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि द्वारा यह कहा जाता है कि मानगो के हर घर में अपराधी पैदा होते हैं, तो यह न केवल मानगो की लाखों सम्मानित जनता का अपमान है, बल्कि जनप्रतिनिधि की सोच और मानसिकता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र की जनता ने सरयू राय को अपना विधायक चुना, उसी जनता को अपराधी बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है.मानगो के हर घर में मेहनतकश, ईमानदार और स्वाभिमानी लोग रहते हैं, जिन्होंने अपने परिश्रम से समाज और शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पूरे क्षेत्र को अपराध से जोड़कर देखना किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=ekCCVZhlgThz5F9K

अपने चुनाव के दौरान उन्होंने जमशेदपुर की जनता से वादा किया था कि भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दे लेकिन सच है कि उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा क्राइम हो रहा है और आश्चर्य कि बात है कि वे अपराधी के समर्थन में खडे रह रहे है डीडी बार हत्याकांड में यह दिख गया है, साथ ही उनके कार्यकाल में मानगो नगर निगम के योजनाओं में उनके समर्थक संवेदको द्वारा जो भ्रष्टाचार किया गया है वो लगातार प्रकाश में आ रहा है।

ईश्वर सिंह ने कहा कि जनता का अपमान करने वाला ऐसा वक्तव्य किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है और विधायक सरयू राय से मांग करती है कि वे अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से मानगो की जनता से बिना शर्त माफी मांगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!