Uncategorized

तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘निबंध प्रतियोगिता’ सम्पन्न

प्रत्येक वर्ष की भाँति सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन संस्थान द्वारा डेढ माह तक चलने वाले तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत 5 जुलाई को विद्यालय स्तर के छात्र - छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । जिसका विषय 'रामचरितमानस के आलोक में हनुमान जी का चरित्र चित्रण' था । प्रतियोगिता में नगर के 23 विद्यालयों से कुल 153 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए तुलसी भवन के अलावा बागबेडा स्थित 'सरस्वती शिशु मंदिर' में भी आयोजित की गई

तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘निबंध प्रतियोगिता’ सम्पन्न

जमशेदपुर- प्रत्येक वर्ष की भाँति सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन संस्थान द्वारा डेढ माह तक चलने वाले तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत 5 जुलाई को विद्यालय स्तर के छात्र – छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । जिसका विषय ‘रामचरितमानस के आलोक में हनुमान जी का चरित्र चित्रण’ था । प्रतियोगिता में नगर के 23 विद्यालयों से कुल 153 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए तुलसी भवन के अलावा बागबेडा स्थित ‘सरस्वती शिशु मंदिर’ में भी आयोजित की गई

कार्यक्रम का आरंभ संस्थान के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद, कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता एवं साहित्य समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ प्रतियोगिता के दौरान निरीक्षक के रुप में सर्वश्री राम नंदन प्रसाद , प्रसन्न वदन मेहता , डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, पूनम सिंह, उपासना सिन्हा, मनीष सिंह वंदन, डाॅo रागिनी भूषण, डॉo अरुण शर्मा, वीणा पांडेय भारती, राजेंद्र साह राज ब्रजेंद्रनाथ मिश्र, सुरेश चंद्र झा, नीता सागर चौधरी, कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी, प्रणति शरण, नीलिमा पांडेय, दिव्येन्दु त्रिपाठी, अशोक पाठक स्नेही,अजय प्रजापति,शुभम पांडेय, बंसत जमशेदपुरी, रीना सिन्हा, अनिता निधि, पूनम महानन्द, माधुरी मिश्रा, अलोक मंजरी, मिथिलेश चौबे, डाॅo उदय प्रताप हयात एवं राजेश कुमार साहु प्रमुख रहे । मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही । प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किये गये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!