Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

यंग इंडियंस पार्लियामेंट 2026 ने युवाओं में लोकतांत्रिक नेतृत्व की भावना को किया प्रोत्साहित ,12 स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया भाग

कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की युवा इकाई यंग इंडियंस (वाईआई) जमशेदपुर चेप्टर द्वारा डीबीएमएस हाईस्कूल, कदमा में आयोजित दो दिवसीय यंग इंडियंस पार्लियामेंट (वाईआईपी) 2026 का सफल समापन हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना था

यंग इंडियंस पार्लियामेंट 2026 ने युवाओं में लोकतांत्रिक नेतृत्व की भावना को किया प्रोत्साहित ,12 स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया भाग

जमशेदपुर- कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की युवा इकाई यंग इंडियंस (वाईआई) जमशेदपुर चेप्टर द्वारा डीबीएमएस हाईस्कूल, कदमा में आयोजित दो दिवसीय यंग इंडियंस पार्लियामेंट (वाईआईपी) 2026 का सफल समापन हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम में शहर के 12 प्रमुख विद्यालय क्रमशः लोयोला स्कूल, डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल, केपीएस कदमा, केपीएस एनएमएल, केपीएस बर्मामाइंस, सेंट जॉन्स हाई स्कूल, जुस्को साउथ पार्क, जुस्को स्कूल कदमा, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, एआईडब्ल्यूसी एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस, काव्यप्ता स्कूल एवं श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पहले दिन उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो थे, जिन्होंने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरक संदेश दिया। वही दूसरे दिन समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सविता महतो उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दो दिनों तक चले इस आयोजन में प्रतिभागियों ने मॉक संसद, संसदीय बहस, नीति निर्माण एवं विधायी प्रक्रिया के विभिन्न चरणों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट वक्तृत्व कौशल, विश्लेषणात्मक सोच, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की गहन समझ विकसित की। कार्यक्रम का समापन लोकतंत्र, संवाद, नेतृत्व और जिम्मेदार नागरिकता के मूल्यों के प्रति नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ हुआ। यंग इंडियंस जमशेदपुर ने पुनः अपने संकल्प को दोहराया कि वह ऐसे नवाचारी एवं अनुभवात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाते हुए भविष्य के जिम्मेदार, जागरूक एवं संवेदनशील नागरिक तैयार करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थीः- बेस्ट पार्लियामेंटेरियन सुब्रांशु शेखर मल्लिक (जुस्को साउथ पार्क), बेस्ट स्पीकर अर्नब मुखर्जी (केपीएस कदमा), लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड अरमान प्रताप सिंह (डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल), बेस्ट मेंबर (रूलिंग) आयशा ठाकुर (लोयोला स्कूल), बेस्ट मेंबर (ऑपोजिशन) संजीत सिंह बजाज (लोयोला स्कूल), बेस्ट डिबेटर अवार्ड आर्यन कुमार (जुस्को स्कूल कदमा), मोस्ट पर्सुएसिव पॉलिसी अवार्ड एम.डी. शाजिब (नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल), बेस्ट रिसर्च एंड प्रेजेंटेशन अवार्ड अनिका (केपीएस कदमा), इनोवेटिव आइडियाज़ अवार्ड आयुष्मान पीयूष मिश्रा (केपीएस कदमा), कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड करण कुमार (एआईडब्ल्यूसी एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस), मोस्ट वैल्यूएबल पार्टिसिपेशन अवार्ड शिवांश (लोयोला स्कूल), टीम स्पिरिट अवार्ड पल्लवी महांती (केपीएस कदमा), एक्ज़ेम्प्लरी पार्लियामेंटरी डेकोरम अवार्ड अरीब शाहिद खान (डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल), इंडिपेंडेंट वॉयस ऑफ द हाउस अवार्ड ओज़ैर (डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल) एवं बेस्ट कॉन्स्टिट्यूएंसी रिप्रेजेंटेशन अवार्ड सृजिता दास (केपीएस कदमा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!