वरीय आरक्षी अधीक्षक पर एक्शन लें झारखंड सरकार जल्द से जल्द करें तबादला – विहिप
बिष्टुपुर में पुलिस पीसीआर वैन से निकालकर हिंमाशू और प्रत्युष को पुलिसकर्मियों के सामने धारदार चाकू और चापड से जिस तरह निर्ममता से हमला किया गया और इस घटना में हिमांशु सिंह की मौत के बाद जमशेदपुर के शहर वासियों में जो आक्रोश देखा जा रहा है वह पुलिस महकमे की संवेदनशीलता और कार्य क्षमता पर सवाल खडे करती है कि जमशेदपुर पुलिस इतनी असहाय क्यों बनी हुई है और ऊपर के अफसर इस पर लगाम क्यों नही लगा पा रहे

वरीय आरक्षी अधीक्षक पर एक्शन लें झारखंड सरकार जल्द से जल्द करें तबादला – विहिप

जमशेदपुर- बिष्टुपुर में पुलिस पीसीआर वैन से निकालकर हिंमाशू और प्रत्युष को पुलिसकर्मियों के सामने धारदार चाकू और चापड से जिस तरह निर्ममता से हमला किया गया और इस घटना में हिमांशु सिंह की मौत के बाद जमशेदपुर के शहर वासियों में जो आक्रोश देखा जा रहा है वह पुलिस महकमे की संवेदनशीलता और कार्य क्षमता पर सवाल खडे करती है कि जमशेदपुर पुलिस इतनी असहाय क्यों बनी हुई है और ऊपर के अफसर इस पर लगाम क्यों नही लगा पा रहे बिष्टुपुर के तुलसीभवन मे विहिप की संवाददाता सम्मेलन में अरूण सिंह ने झारखंड सरकार से जल्द से जल्द सीनियर पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की बात करते हुए उन्हें जमशेदपुर से हटाने की मांग की है और शहर में लगातार हो रहे चापडबाजी, नशाखोरी, खुलेआम आर्म्स लेकर सभी मामलों में लगातार बढोतरी देखी जा रही है जिससे पूरे शहर में खौफ का माहौल है कब किस चौराहे पर आम व्यक्ति की हत्या कर दी जाये एक तरफ जहां हेलमेट चेकिंग के नाम पर पब्लिक परेशान है दूसरी तरफ अपराधिक घटनाओं को रोकने में पुलिस तंत्र फेल हो चुकी है सभी थानों का भी येही हाल है जिससे साधारण लोग थाना जाकर शिकायत करने में डर रहे है क्योंकि पैसों की भारी डिमांड रख दी जाती है विहिप जमशेदपुर महानगर की टीम इस मामले में आदित्यपुर जाकर स्वर्गीय हिमांशु के परिवार वालों से मिलकर सांत्वना प्रकट की और हिमाशूं को न्याय दिलाने में विहिप उनके परिवार के साथ खडी है अगर जल्द कोई बडा एक्शन नहीं होता है तो विहिप जमशेदपुर बंद कराते हुए अपने आवाज को जनआंदोलन के रूप में खडा करेगा संवाददाता सम्मेलन में जिला के अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री चंद्रिका भगत, प्रांत संस्कार केंद्र प्रमुख सबिता सिंह, महानगर से जीतेंद्र प्रमाणिक, प्रदीप सिंह, धर्म प्रसार प्रमुख विवेक सिंह, दुर्गावाहिनी सह संयोजिका ज्योत्सना सरकार, मानगो प्रखंड अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव के अलावा अन्य सदस्यगण शामिल रहे ।


