Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद में उनके योगदान को कार्यकर्ताओं ने किया याद

भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वीं जयंती को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। सोमवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद में उनके योगदान को कार्यकर्ताओं ने किया याद

जमशेदपुर- भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वीं जयंती को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। सोमवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत कई वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। वहीं, कार्यकर्ताओं ने ‘डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे’, ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’ एवं ‘भारत माता की जय, के नारे लगाकर डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि एक निशान एक विधान और एक प्रधान का जो सपना डॉ. मुखर्जी ने देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ण रूप से साकार किया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलें उनके विचार के साथ जुड़ें और विचार को आगे बढ़ाने का काम करें।

प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनका जीवन राष्ट्रहित, राष्ट्रीय स्वाभिमान और जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके राष्ट्र प्रथम के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए।

महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों के भारत की स्थापना में अनवरत रूप से लगे हैं। भारत की एकात्मता और अखंडता के लिए उनके द्वारा किए गए बलिदान को संपूर्ण भारतवर्ष सदैव स्मरण करेगा। स्वतंत्र भारत की पहली सरकार ने जब तुष्टिकरण की नीति पर चलना शुरू किया तो उन्होंने कैबिनेट से इस्तीफा देकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की और प्रथम अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार एवं सिद्धांत हम सबके साथ आने वाली कई पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें राष्ट्रवाद के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

विभिन्न मंडलों में मनाई गयी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में सोमवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापुर्वक मनाया। विभिन्न भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं शक्ति केंद्रो पर बूथ सदस्यों ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान जिला कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, सुधांशु ओझा, कल्याणी शरण, कुलवंत सिंह बंटी, मनोज सिंह, रमेश हांसदा, संजीव सिंह, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रेणु सिन्हा, रिंकू सिंह, संजीत चौरसिया, अखिल सिंह, उज्ज्वल सिंह, रमेश बास्के, पवन अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप मुखर्जी, शैलेश गुप्ता, अमिताभ सेनापति, श्वेता कुमारी, शशांक शेखर, काजू सांडिल समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!