Uncategorized

भारतीय ओबीसी विचार मंच का कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

भारतीय ओबीसी विचार मंच पूर्वी सिंहभूम, की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 3 मई 2026 को प्रातः 10:30 बजे साकची स्थित भेलार रोड निवासी शम्भु सिंह गांधी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष राम बल्लभ साहू ने किया। सभा अन्य साथियों के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई तथा संचालन मंच के महामंत्री सुजीत शर्मा द्वारा किया गया

भारतीय ओबीसी विचार मंच का कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

जमशेदपुर- भारतीय ओबीसी विचार मंच पूर्वी सिंहभूम, की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 3 मई 2026 को प्रातः 10:30 बजे साकची स्थित भेलार रोड निवासी शम्भु सिंह गांधी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष राम बल्लभ साहू ने किया। सभा अन्य साथियों के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई तथा संचालन मंच के महामंत्री सुजीत शर्मा द्वारा किया गया।
बैठक की शुरुआत मंच के संस्थापक सदस्य एवं समर्पित समाजसेवी स्वर्गीय उमेश यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए की गई। उपस्थित सभी साथियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. उमेश यादव का निधन न केवल संगठन बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मंच द्वारा उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
इसके पश्चात बैठक के निर्धारित एजेंडे पर क्रमवार विचार-विमर्श किया गया।मंच के महामंत्री सुजीत शर्मा ने संगठन के मूल उद्देश्यों, सामाजिक न्याय, समानता एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता को मंच के संविधान में उल्लिखित बिन्दुओं को साझा किए। सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने, अधिक से अधिक युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने की रणनीति पर गहन विचार किया गया।आने वाले दिनों में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, अधिकार और संगठन मजबूती से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर सहमति बनी।साथ ही आगामी 7 अगस्त को मंडल आयोग लागु दिवस पर एक बृहत कार्यक्रम करने पर आम सहमति बनी।‌संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए मंडल कमिटियों के गठन एवं विस्तार की दिशा में ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया।
जिसके अन्तर्गत पूर्व कोषाध्यक्ष शैलेश सिंह द्वारा समयाभाव के कारण पद छोड़कर स्वतंत्र भाव से सेवा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दर्शाएं। उपस्थित सदस्यों द्वारा शम्भु सिंह गांधी को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं मंच के युवा प्रभारी के तौर पर अंकित महतो , मानगो क्षेत्र प्रभारी के लिए राजेन्द्र सैनी , भुंईयाडिह ,सिदगोडा और सीतारामडेरा क्षेत्रों के प्रभारी कमलेश यादव ,टेल्को और खरंगाझार प्रभारी मनोज गुप्ता , कानून व्यवस्था प्रभारी अधिवक्ता मानिक चन्द महतो को नियुक्त किया गया।
सभाध्यक्ष की अनुमति से अन्य समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने संगठन को मजबूत करने, सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने तथा एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया।
बैठक में शम्भु शरण,शैलेश सिंह, जितेन्द्र यादव, मनोज गुप्ता, शम्भु सिंह गांधी, रविन्द्र प्रताप सैनी ,इन्दु भुषण यादव, मानिक चंद महतो , चन्द्र मोहन चौधरी,राज कुमार यादव, कमलेश यादव, राधा कान्त वर्मा, गौतज्ञ बोस मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!