Uncategorized

विश्व योग दिवस पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने किया योगाभ्यास

जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा व्यवहार न्यायालय कैंपस में 21 जून 2026 को 12वां विश्व योग दिवस मनाया गया । इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय , डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी सहित कोर्ट के अन्य सभी न्यायायिक पदाधिकारी एवं कोर्ट कर्मचारी गण योग शिविर में बड़ी संख्या में भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया

विश्व योग दिवस पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर – जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा व्यवहार न्यायालय कैंपस में 21 जून 2026 को 12वां विश्व योग दिवस मनाया गया । इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय , डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी सहित कोर्ट के अन्य सभी न्यायायिक पदाधिकारी एवं कोर्ट कर्मचारी गण योग शिविर में बड़ी संख्या में भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया

इस दौरान सभी लोगों ने योग प्रशिक्षक के सही मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के योगासन एवं व्यायाम किए तथा नियमित रूप से योग अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया। वहीं प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को आत्मसात करने की अपील की। कार्यक्रम का समापन योग के महत्व पर चर्चा एवं नियमित योगाभ्यास के संकल्प के साथ हुआ । डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि विश्व योग दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी पीएलवी के माध्यम से योग दिवस मनाया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!