Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर आदित्यपुर में फूटा आक्रोश बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ पुतला दहन

बिहार में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर रविवार को आदित्यपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। बिरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता एवं कांग्रेस नेता अम्बुज कुमार के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बिहार पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर आदित्यपुर में फूटा आक्रोश बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ पुतला दहन


सरायकेला खरसावां आदित्यपुर – बिहार में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर रविवार को आदित्यपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। बिरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता एवं कांग्रेस नेता अम्बुज कुमार के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बिहार पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “भरत तिवारी अमर रहे”, “बिहार पुलिस प्रशासन हाय-हाय”, “न्याय दो-न्याय दो” समेत कई नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने भरत तिवारी एनकाउंटर की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराने की मांग की।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था के नाम पर एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखने का अधिकार है और किसी भी मामले में निष्पक्ष जांच आवश्यक है। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से समाज में भय और असुरक्षा का वातावरण बन रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कानून के शासन को मजबूत करने के लिए पारदर्शी जांच और न्यायिक प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम में आनंद बिहारी दुबे, अजय ओझा, रमाशंकर पांडेय, अभय झा, समरेन्द्र तिवारी हरे कृष्णा डूबे चंदू मिश्रा, कुणाल राय, मन्नू तिवारी, अरुण पांडेय, शंकर दयाल मिश्रा, रविशंकर मिश्रा, सुरेश झा, विनय झा, कमल तिवारी, मिथिलेश सिन्हा, शिवम कुमार, रवि कुमार, हरिकृष्ण दुबे, आनंदी ओझा, बिमलेश उपाध्याय, संजय त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!