Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

राज्यसभा चुनाव परिणाम पर कांग्रेस नेता राकेश साहू का हमला, कहा- गठबंधन के नाम पर कलंक

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव राकेश साहू ने राज्यसभा चुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महागठबंधन की कार्यशैली और आंतरिक समन्वय पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद राज्यसभा चुनाव में हार का सामना करना गठबंधन के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है

राज्यसभा चुनाव परिणाम पर कांग्रेस नेता राकेश साहू का हमला, कहा- गठबंधन के नाम पर कलंक

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव राकेश साहू ने राज्यसभा चुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महागठबंधन की कार्यशैली और आंतरिक समन्वय पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद राज्यसभा चुनाव में हार का सामना करना गठबंधन के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। राकेश साहू ने अपने जारी बयान में कहा कि जब संख्या हमारे पक्ष में हो और इसके बावजूद जीत हाथ से निकल जाए, तो यह गठबंधन की एकजुटता, रणनीति और नेतृत्व क्षमता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि इस परिणाम के बाद गठबंधन दलों को गंभीर आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत ने इंडिया गठबंधन के भीतर मौजूद अंतर्विरोधों, अविश्वास और आपसी खींचतान को उजागर कर दिया है। उनके अनुसार यह परिणाम केवल एक प्रत्याशी की जीत नहीं, बल्कि विपक्षी गठबंधन की कमजोरियों का भी प्रतीक है। राकेश साहू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के नतीजे यह संकेत देते हैं कि कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब अपने ही साथ न दें तो जीत की उम्मीद करना कठिन हो जाता है। उन्होंने कांग्रेस की आंतरिक कलह को पार्टी की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि संगठन को पहले अपने भीतर की समस्याओं को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने अंत में कहा कि गठबंधन की मजबूती केवल संख्या बल से नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, समन्वय और राजनीतिक प्रतिबद्धता से तय होती है जिसकी कमी इस चुनाव परिणाम में साफ दिखाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!