Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मोहम्मद सैफ आखिर किसके इशारे पर इतना बड़ा अपराध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर पेट्रोल बम मारकर भाग- अभय सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि आज रांची के चान्हो में मोहम्मद सैफ की एनकाउंटर पुलिस के द्वारा कर दी गई और यह बताया गया मोहम्मद सैफ हिरासत से भगाने के क्रम में उनकी इनकाउंटर की गई या हत्या हुई लेकिन यह सबसे बड़ा रहस्य पुलिस के द्वारा क्या जानबूझकर छुपा दी गई ?

जमशेदपुर- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि आज रांची के चान्हो में मोहम्मद सैफ की एनकाउंटर पुलिस के द्वारा कर दी गई और यह बताया गया मोहम्मद सैफ हिरासत से भगाने के क्रम में उनकी इनकाउंटर की गई या हत्या हुई लेकिन यह सबसे बड़ा रहस्य पुलिस के द्वारा क्या जानबूझकर छुपा दी गई ?

मोहम्मद सैफ आखिर किसके इशारे पर इतना बड़ा अपराध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर पेट्रोल बम मारकर भाग

पुलिस ने उसे गया के रेलवे स्टेशन में पकड़ा इसे लाने के क्रम में या ले जाने के क्रम में पुलिस ने पकड़ी और एनकाउंटर कर दिया गया
झारखण्ड प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पुलिस महानिदेशक से यह मांग किया है कि इस रहस्य का पर्दा सरकार को उठानी चाहिए जो (आर एस एस) संघ के कार्यालय भारत माता की सेवा पर प्रत्येक दिन उनके कार्यकर्ता काम करते हैं उस कार्यालय से किसको कितनी तकलीफ थी ?

यह जानने का विषय है क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमेशा राष्ट्रद्रोहियों के खिलाफ साथ ही भारत माता के प्रति समर्पण भाव से काम करते आ रही है पूरे 100 वर्ष से भारत के लोगों ने यह देखा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से उन्हीं लोगों को तकलीफ होती है जो लोग भारत माता को खंडित करना चाहते हैं या विखंडित करना चाहते हैं

पिछले दिनों रांची में दो व्यक्तियों के द्वारा यह हादसा किया गया अगर इस मातृ संगठन की भारतीय जनता पार्टी के नेता या अनुसांगिक इकाई का दबाव न होता तो यह सरकार आंख बंद कर लेती

जब से यह सरकार बनी है संघ के कार्यकर्ता हों या भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं हमेशा राष्ट्र विरोधियों के आंखों की किरकिरी बने हुए हैं

जब संघ के अधिकारी और कार्यकर्ता सो रहे थे उस समय यह हमला हुआ लेकिन जब पुलिस ने गया से इन लोगों को पकड़ा और आज अचानक मोहम्मद सैफ की एनकाउंटर कर दी गई

अब हम सभी लोग जानना चाहते हैं उनके पीछे कौन लोग थे कौन से राष्ट्र विरोधी ताकते है कौन राष्ट्र विरोधी शक्तियां थी कौन व्यक्ति को संघ कार्यालय से तकलीफ था यह रहस्य का पर्दा सरकार को और पुलिस के महानिदेशक को बतानी चाहिए ?
अगर नहीं बताएंगे तो यह समझा जाएगा कि इस एनकाउंटर को जानबूझकर इसके सबूत को मिटाने का प्रयास किया गया

उक्त जानकारी अभय सिंह प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी
झारखंड ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!