आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला एसआईटी का गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़ें – रघुवर दास
झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम से हुए हमले का कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह हमला वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण जिहादियों के द्वारा की जा रही छूट का नतीजा है। यह हमला केवल आरएसएस के कार्यालय पर हुआ हमला ही नहीं है बल्कि यह राष्ट्रवाद पर हमला है

आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला एसआईटी का गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़ें – रघुवर दास
रांची- झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम से हुए हमले का कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह हमला वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण जिहादियों के द्वारा की जा रही छूट का नतीजा है। यह हमला केवल आरएसएस के कार्यालय पर हुआ हमला ही नहीं है बल्कि यह राष्ट्रवाद पर हमला है। इस हमले में जान माल की बड़ी क्षति हो सकती थी, लेकिन बम के नहीं फटने से बड़ी दुर्घटना टल गई। इस घटना से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।
राज्य में बंगलादेशी घुसपैठिये तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर बंगाल में भाजपा सरकार के द्वारा खदेड़े जाने पर घुसपैठियों की पनाहगार बन गया है झारखंड जब हम बंगलादेशी घुसपैठियों की बात करते हैं, तो हमारा मकसद राष्ट्र सुरक्षा और राज्य की सुरक्षा से जुड़ा होता है। जबकि झामुमो, कांग्रेस और राजद वोट बैंक और तुष्टिकरण से ग्रसित होकर मौन साध लेते हैं।
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार से मांग किया है कि जिहादी मानसिकता वाले दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो उन्होंने राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्र से बात कर इसके लिए एसआइटी के तत्काल गठन का आग्रह किया, ताकि दोषियों को तो पकड़ा ही जा सके, इसके पीछे की षडयंत्र का भी पर्दाफाश किया जा सके। ऐसा होने पर जिहादियों में डर पैदा होगा और आने वाले समय में कभी भी किसी सामाजिक या राजनीतिक दल के लोगों और कार्यालयों पर हमले नहीं होंगे।




