Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

डिजिटल झारखंड विधानसभा की ओर बढ़े कदम, प्रबोधन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार

झारखंड विधानसभा में मंत्रियों एवं विधायकों के लिए आयोजित ‘प्रबोधन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम’ में पोटका विधायक संजीव सरदार सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य बदलते समय के अनुरूप विधायी कार्यप्रणाली को और अधिक आधुनिक, पारदर्शी एवं सुगम बनाना है

डिजिटल झारखंड विधानसभा की ओर बढ़े कदम, प्रबोधन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार

रांची- झारखंड विधानसभा में मंत्रियों एवं विधायकों के लिए आयोजित ‘प्रबोधन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम’ में पोटका विधायक संजीव सरदार सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य बदलते समय के अनुरूप विधायी कार्यप्रणाली को और अधिक आधुनिक, पारदर्शी एवं सुगम बनाना है

डिजिटल व्यवस्था की ओर सशक्त पहल

झारखंड विधानसभा अब डिजिटल कार्यसंस्कृति की दिशा में ठोस कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में मंत्रियों एवं विधायकों को टैबलेट उपलब्ध कराए गए, जिससे सदन की कार्यवाही, प्रश्नोत्तर, प्रस्ताव एवं अन्य दस्तावेज डिजिटल माध्यम से सुलभ हो सकें। इससे कागजरहित एवं व्यवस्थित कार्य प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा

जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने में सहायक

डिजिटल संसाधनों के माध्यम से विधायकों को अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को सदन में अधिक प्रभावी ढंग से रखने में सुविधा होगी। विधायक संजीव सरदार ने इसे समयानुकूल और स्वागतयोग्य पहल बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि झारखंड विधानसभा अब पूरी तरह डिजिटल हो रहा है. इससे विधायी कार्यों में गति आएगी तथा पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा का यह प्रयास सुशासन, जवाबदेही और आधुनिक प्रशासनिक कार्यसंस्कृति को मजबूत करेगा। डिजिटल माध्यमों के उपयोग से जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद और अधिक प्रभावी होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!