राजद प्रवक्ता कैलाश यादव कोल इंडिया बैकवर्ड क्लास वर्कर्स एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये गए
प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोल इंडिया बैकवर्ड क्लास वर्कर्स कल्याण एसोसिएशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह ने मुझे कैलाश यादव को झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है

राजद प्रवक्ता कैलाश यादव कोल इंडिया बैकवर्ड क्लास वर्कर्स एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये गए

रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोल इंडिया बैकवर्ड क्लास वर्कर्स कल्याण एसोसिएशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह ने मुझे कैलाश यादव को झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है
गुलाब सिंह ने कहा कि कैलाश यादव एक प्रखर एवं जुझारू वक्ता है यह एक सुलझे हुए वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्तित्व है इनका अनुभव श्रमिकों के हित में कार्य करने का लंबा रहा है
ये जनहित में और मजदूर के हितों के लिए आवाज उठाने का काम करते हैं तथा पिछड़े व अतिपिछड़े के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए भी हमेशा लड़ते रहे है , इसलिए इन्हें कोल इंडिया बैकवर्ड क्लास वर्कर्स कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है
हमें उम्मीद है श्री यादव अपनी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यशैली का प्रयोग कर सीसीएल, बीसीसीएल, ईसीएल (कोलफील्ड) एवं अन्य क्षेत्रों में ओबीसी क्लास के समुचित विकास एवं उनके अधिकारों के लिए कार्य करेंगे
श्री यादव के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मध्यप्रदेश सतना से 5 बार के माननीय लोकसभा सांसद एवं अध्यक्ष लोकसभा कमिटी अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति श्री गणेश सिंह तथा राष्ट्रीय महासचिव कोल इंडिया जय बहादुर सिंह यादव एवं समस्त राजद व श्रमिक संगठन के नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है



