Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विधायक सविता महतो ने कुकड़ू में हाथी हमले में मृतक के परिजनों से की मुलाकात बंधाया ढांढस

पीड़ित परिजनों के बीच किया मुआवजा चेक का वितरण

विधायक सविता महतो ने कुकड़ू में हाथी हमले में मृतक के परिजनों से की मुलाकात बंधाया ढांढस


पीड़ित परिजनों के बीच किया मुआवजा चेक का वितरण

सरायकेला खरसावां- कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के कुकड़ू गोराई टोला निवासी मुनि राम गोराई की बीते रविवार रात जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई थी। शुक्रवार को विधायक सविता महतो कुकड़ू पहुंचीं और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।


इस दौरान विधायक ने परिजनों को श्राद्धक्रम के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किए। इस दौरान विधायक ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में हाथियों के उत्पात से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही

इसी क्रम में विधायक ने कूकड़ू प्रखंड क्षेत्र में पूर्व में हुए हांथी हमले के मृतक के परिजन सुभद्रा महतो को साढ़े तीन लाख व घायल बड़ालापांग निवासी सनका महतो, सिरुम निवासी भानु वाला कुम्हार एवं पीलीद निवासी राजू स्वासी को 25 -25 हाजार रुपए के मुआवजा चेक का वितरण किए। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ललिता राजश्री बाखला, अंचलाधिकारी अभय द्विवेदी, प्रमुख प्रतिमा वाला, रेंजर विमद कुमार, वनपाल मुकेश महतो, कैलाश महतो, रतन गोराई, वन रक्षी रघुवर सिंह मुंडा, लक्खी चरण सिंह मुंडा, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष कित्तीवास महतो, मंगल महतो, गुणाधर महतो, सपन महतो, गोपेश्वर कुम्हार, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!