Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

डीएफओ शबा आलम अंसारी ने किया ‘निःशुल्क समर कैंप’ के पोस्टर का विमोचन

जमशेदपुर वन प्रमंडल और नाट्य ट्रस्ट 'गीता थिएटर' के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले आगामी 'निःशुल्क समर कैंप' के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन धालभूम वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) शबा आलम अंसारी द्वारा किया गया। डीएफओ कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस पहल की सराहना की

डीएफओ शबा आलम अंसारी ने किया ‘निःशुल्क समर कैंप’ के पोस्टर का विमोचन

जमशेदपुर – जमशेदपुर वन प्रमंडल और नाट्य ट्रस्ट ‘गीता थिएटर’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले आगामी ‘निःशुल्क समर कैंप’ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन धालभूम वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) शबा आलम अंसारी द्वारा किया गया। डीएफओ कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस पहल की सराहना की और इसे नई पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पोस्टर विमोचन के अवसर पर डीएफओ अंसारी ने गीता थिएटर के कलाकारों के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए ‘शिकार पर्व’ के दौरान इस नाट्य दल द्वारा किए गए जागरूकता नुक्कड़ नाटकों का समाज पर गहरा प्रभाव पड़ा है। इसी सकारात्मक ऊर्जा को देखते हुए विभाग अब बच्चों के लिए इस समर कैंप में सहयोग कर रहा है।

समर कैंप में पर्यावरण और कला का होगा संगम

इस निःशुल्क समर कैंप के माध्यम से बच्चों को न केवल अभिनय और कला की बारीकियां सिखाई जाएंगी, बल्कि उन्हें वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा और प्रकृति के महत्व के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। डीएफओ ने आश्वस्त किया कि कैंप के सफल संचालन के लिए विभाग द्वारा सभागार (हॉल), दलमा ट्रेकिंग और अन्य यथासंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
वहीं गीता थिएटर जमशेदपुर की अध्यक्ष गीता कुमारी ने बताया कि समर कैंप में इस बार कुछ कुछ नये मजेदार गतिविधि, कार्यशाला और खेल-कूद को शामिल किया गया है जिससे भाग लेने वाले बच्चों का मनोरंजन के साथ ज्ञानरंजन भी होगा। आज के समय की हालात को देखते हुए समर कैंप में बालिकाओं के लिए विशेष रूप से आत्मरक्षा ज्ञान हेतु मार्शल आर्ट्स, स्वास्थ्य- स्वच्छता, गुड टच बैड टच जैसे विषयों पर संवाद कार्यशाला तो वहीं नई पीढ़ी को झारखंड वनों के महत्व, प्रकृति संरक्षण और वन्यजीव जन्तु सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाते हुए उन्हें कलात्मक एवं रचनात्मक विचार देकर नशापान, अंधविश्वास, बाल श्रम, बाल विवाह एवं बाल शोषण के प्रति जागरूकता कार्यशाला आयोजित करेंगी।
नि:शुल्क समर कैंप से संबंधित जानकारी –
दिनांक : 15 मई से 25 मई 2026
स्थान : वन विभाग सभागार हाॅल नियर पायल सिनेमा मानगो जमशेदपुर
समय : प्रत्येक दिन शाम 3:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक
कैंप की प्रमुख गतिविधियाँ (Activities) –
डांस और ड्रामा ,मॉडलिंग और सिंगिंग ,योग और मार्शल आर्ट्स ,मोबाइल फोटोग्राफी , हांडी आर्ट क्राफ्ट , दलमा ट्रेकिंग , AI नॉलेज और 10+ मजेदार गेम्स ।
बच्चों को 15 मई 2026 को अपने साथ आधार कार्ड की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा, कैंप से संबंधित जानकारी तथा ओनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु 7209441698 पर सम्पर्क कर सकते हैं। पोस्टर विमोचन के मौके पर गीता थिएटर के सदस्य और वन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!