Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

रेडक्रॉस भवन में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, 503 यूनिट रक्त संग्रह, जिला उपायुक्त ने किया उदघाटन

भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया जिसका उदघाटन जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष राजीव रंजन ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर धालभूम एसडीओ सह उपाध्यक्ष अर्णव मिश्रा, जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की सचिव नलिनी राममूर्ति, रवीन दुग्गल, स्थानीय कम्पनी जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक कपिल मोदी, समाजसेवी एवं रेडक्रॉस के पेट्रन कृष्ण मुरारी गुप्ता , उपाध्यक्ष विकास सिंह, रक्तदान प्रभारी अरुण बाकरेवाल, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनन्जय , टीआरएफ लि. के कारपोरेट कम्युनिकेशन प्रमुख कौशिक दत्ता, पेट्रन आसिफ मेहमूद तथा रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे

रेडक्रॉस भवन में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, 503 यूनिट रक्त संग्रह, जिला उपायुक्त ने किया उदघाटन

जमशेदपुर – भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया जिसका उदघाटन जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष राजीव रंजन ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर धालभूम एसडीओ सह उपाध्यक्ष अर्णव मिश्रा, जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की सचिव नलिनी राममूर्ति, रवीन दुग्गल, स्थानीय कम्पनी जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक कपिल मोदी, समाजसेवी एवं रेडक्रॉस के पेट्रन कृष्ण मुरारी गुप्ता , उपाध्यक्ष विकास सिंह, रक्तदान प्रभारी अरुण बाकरेवाल, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनन्जय , टीआरएफ लि. के कारपोरेट कम्युनिकेशन प्रमुख कौशिक दत्ता, पेट्रन आसिफ मेहमूद तथा रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे

रक्तदान शिविर में कुल 561 लोगों ने उत्साह पूर्वक रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से 503 रक्तवीरों ने सफलता पूर्वक रक्तदान की इस अवसर पर जिला ही नहीं झारखंड व पूर्वी भारत में सर्वाधिक रक्तदान करने वाली संस्था टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद एवं महासचिव आर के सिंह को एक दिन में तीन हजार से अधिक यूनिट रक्तदान के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, सामाजिक कार्य के लिए श्रीमती स्मिता पारिख तथा आशिफ महमूद को तथा पूरे झारखंड एवं बिहार के साथ साथ पूर्वी भारत के सुदूरवर्ती राज्यों में रक्तदान का अलख जगाने वाले भीबीडीए के अध्यक्ष सुनील मुखर्जी को भी उपायुक्त सह अध्यक्ष एवं रेड क्रॉस के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। अपने विचार व्यक्त करते हुए उपायुक्त सह अध्यक्ष ने कहा कि रेड क्रॉस पूर्वी सिंहभूम की गतिविधियां मानव सेवा को प्रेरित है, उन्होने कहा कि विश्व रेड क्रॉस दिवस संस्था का एक महत्वपूर्ण और यादगार दिवस है, जिसे मानवता की सेवा के साथ मनाना संस्था के उद्देश्य को प्रदर्शित करता है। उन्होन कहा कि सेवा के जिस मुकाम पर यह संस्था है उसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का योगदान है। अपने इसी सेवा के कारण आज इसकी ख्याति है, यह ख्याति और बढ़े और मानवता की सेवा में कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसी तरह आगे बढ़कर कार्य करें। अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा ने रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इनका उत्साह सेवा कार्यों में एक अलग उंचाई को दर्शाता है जो इस संस्था और इससे जुड़े लोगों के समर्पण भावना को दर्शाता है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने दिया तथा रक्तदान के सम्बन्ध में जानकारी रक्तदान प्रभारी अरुण बांकरेवाल ने प्रदान किया। टाटा स्टील एवं निप्पन स्टील के संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक ने कहा कि कम्पनी के साथ रेड क्रॉस का सम्बन्ध मानवीय सेवा कार्यों में बहुत ही सुदृढ़ है और मानव सेवा कार्यों को और बढाने के लिए इसमें आगे भी इसी तरह के प्रयास किये जायेंगे। कार्यक्रम में टीआरएफ कारपोरेट कम्युनिकेशन प्रमुख कौशिक दत्ता ने कहा कि उनकी कम्पनी छोटी है, किन्तु सामाजिक दायित्व को निभाने में रेड क्रॉस के साथ हर समय तैयार है, उन्होने कहा कि रक्तदान का यह आयोजन सिर्फ रक्तदान तक ही सिमित नहीं है, बल्कि यह नये युवाओं को जोड़कर भविष्य के रक्तदाता तैयार करने में भी भमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस के पेट्रन व इस शिविर के संयोजक कृष्ण मुरारी गुप्ता एवं श्रीमती मालती गुप्ता ने अपने विवाह की 55वीं वर्षगांठ पर कार्यकर्ताओं के बीच केक काटा तथा अपनी खुशियों को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान वे अपने पूरे परिवार के साथ रक्तदाताओं को शुभकामना देने के लिए उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने सभी रक्तदाताओं को पुप्ष गुच्छ प्रदान कर अपनी शुभकामना प्रेषित की। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह बढाने के लिए उपाध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, पेट्रन प्रेम प्रकाश गोयल, संजय सिंह, चन्द्रमोहन सिंह, राजेश मोहन प्रसाद, पूरबी घोष, दिवाकर सिंह, बीएनपी गुप्ता, व्हीएसएन मूर्ति, पत्रकार जयप्रकाश राय, प्रमोद कुमार झा, नानक सिंह, ह्युमन वेल्फेयर ट्रस्ट के मुख्तार आलम, मतिउर्र रहमान, समाजसेवी सीताराम जी शिविर में शामिल हुए। रक्तदान महायज्ञ को सफल बनाने में प्रभुनाथ सिंह, आशुतोष पारीक, विकास अग्रवाल, राकेश मिश्रा, विधायक विश्वास, प्रकाश मिश्र, कौशिक राय, राधेश्याम कुमार, डीके घोष, दीपक मित्रा, विश्वकर्मा, गायत्री देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। रेड क्रॉस सोसाईटी के साथ जमशेदपुर ब्लड सेन्टर तथा भीबीडीए की टीम ने रक्तदान महायज्ञ को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!