Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पंडित मदन मोहन मालवीय सेवा समिति जमशेदपुर ने समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय एवं महामंत्री कामेश्वर पांडेय के नेतृत्व में शॉल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर दोनों नव निर्वाचित पदाधिकारियों का उनके आवास पहुंच कर भव्य स्वागत किया

ज्ञात हो कि झारखंड प्रदेश बार एसोसिएशन के लिए राजेश कुमार शुक्ला तीसरी बार जबकि अनिल कुमार तिवारी पहली बार चुने गए हैं जो जमशेदपुर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करते हैं ।उक्त अवसर पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी डी त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे।उन्होंने कहा कि आप दोनों का भारी मतों से चुना जाना पूरे ब्राह्मण समाज के लिए ही नहीं अपितु लौह नगरी एवं झारखंड की औद्योगिक राजधानी जमशेदपुर के लिए भी गौरव का पल है

जमशेदपुर- झारखंड प्रदेश बार एसोसिएशन के संपन्न चुनाव में पूर्व में झारखंड प्रदेश बार एसोसिएशन के डिप्टी चेयरमैन रहे वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला एवं जमशेदपुर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी का आसन्न चुनाव में पुनः विजयी होने पर पंडित मदन मोहन मालवीय सेवा समिति जमशेदपुर ने समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय एवं महामंत्री कामेश्वर पांडेय के नेतृत्व में शॉल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर दोनों नव निर्वाचित पदाधिकारियों का उनके आवास पहुंच कर भव्य स्वागत किया

ज्ञात हो कि झारखंड प्रदेश बार एसोसिएशन के लिए राजेश कुमार शुक्ला तीसरी बार जबकि अनिल कुमार तिवारी पहली बार चुने गए हैं जो जमशेदपुर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करते हैं ।उक्त अवसर पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी डी त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे।उन्होंने कहा कि आप दोनों का भारी मतों से चुना जाना पूरे ब्राह्मण समाज के लिए ही नहीं अपितु लौह नगरी एवं झारखंड की औद्योगिक राजधानी जमशेदपुर के लिए भी गौरव का पल हैं।

समाज ने विश्वास जताया कि इस बार झारखंड बार एसोसिएशन का चेयरमैन जमशेदपुर से होगा और आप दोनों में से ही किसी एक के कंधे पर ये जिम्मेदारी होगी। समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आप दोनों का अधिवक्ताओं के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर झारखंड बार एसोसिएशन के सदस्यों ने मोहर लगाई हैं। उक्त अवसर पर प्रदेश ब्राह्मण महासंघ के संस्थापक सदस्य मुन्ना चौबे , कोल्हान ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ दिलीप ओझा,यूथ इंटक के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे अजय ओझा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना मिश्रा ,रविंद्र पांडेय,अरुण चौबे सहित समाज के कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!