Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

नारायणा फाउंडेशन सी.ओ. प्रोग्राम का जमशेदपुर में भव्य शुभारंभ

ओलंपियाड, एनएसईजेएस, आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को मिलेगी विशेष तैयारी

नारायणा फाउंडेशन सी.ओ. प्रोग्राम का जमशेदपुर में भव्य शुभारंभ

जमशेदपुर- ओलंपियाड, एनएसईजेएस, आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को मिलेगी विशेष तैयारी

जमशेदपुर – शहर के साकची स्थित देश की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्था नारायणा आईआईटी/नीट एकेडमी, जमशेदपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इस्टर्न रीजन (झारखंड, बिहार एवं उड़ीसा) के पहले फाउंडेशन सी.ओ. (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) प्रोग्राम की शुरुआत करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को प्रारंभिक स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार प्रदान करना है।


नारायणा जमशेदपुर केंद्र के निदेशक श्री संजय कुमार रंजन ने इस अवसर पर बताया कि संस्थान विगत तीन वर्षों से 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए सीओई प्रोग्राम सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है। अब इसी अनुभव और सफलता को आगे बढ़ाते हुए जूनियर स्तर पर भी फाउंडेशन सी.ओ. प्रोग्राम की शुरुआत की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को कम उम्र से ही उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कराई जा सके।
उन्होंने बताया कि इस विशेष प्रोग्राम के अंतर्गत कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं में जाने वाले विद्यार्थियों में से प्रत्येक कक्षा से केवल 20-20 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह योग्यता आधारित होगी, जिसमें प्रवेश परीक्षा और विषय विशेषज्ञों द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित छात्रों को विशेष रूप से इस तरह तैयार किया जाएगा कि वे राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्थान हासिल कर सकें।
श्री रंजन ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ओलंपियाड, एनएसईजेएस, आईआईटी-जेईई, नीट एवं अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रारंभिक स्तर से ही सक्षम बनाना है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में यदि बच्चों की नींव मजबूत हो, तो वे आगे चलकर बड़ी सफलताएं प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि चयनित विद्यार्थियों की सप्ताह में चार दिन नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। इसमें विषयवार क्लासेज के साथ डाउट क्लियरिंग सेशन, वर्किंग सेशन और प्रैक्टिस सेशन भी शामिल होंगे। साथ ही प्रत्येक सप्ताह टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जिससे छात्रों की प्रगति का आकलन किया जा सकेगा। इसके अलावा विद्यार्थियों के मानसिक विकास, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के लिए भी विशेष वातावरण तैयार किया जाएगा।
नारायणा का यह प्रोग्राम राष्ट्रीय स्तर पर पहले से ही अपनी सफलता का प्रमाण दे चुका है। वर्षों से इस कार्यक्रम के माध्यम से कई छात्र राष्ट्रीय स्तर के टॉपर बनकर उभरे हैं। जमशेदपुर केंद्र के छात्र मुकुल महतो इसका ताजा उदाहरण हैं, जिन्होंने इसी प्रोग्राम से तैयारी कर जेईई मेन-2026 में कोल्हान टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
संजय कुमार रंजन ने कहा कि नारायणा केवल एक कोचिंग संस्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने का मंच है, जहां उन्हें सफलता प्राप्त करने के लिए मजबूत नींव, आवश्यक कौशल और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। इस नए फाउंडेशन सी.ओ. प्रोग्राम की शुरुआत से जमशेदपुर और आसपास के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निश्चित रूप से बड़ा लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों में इस प्रोग्राम ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार परिणाम दिए हैं। इसी का उदाहरण हैं जमशेदपुर के छात्र मुकुल महतो, जिन्होंने इसी प्रोग्राम से निकलकर JEE Main 2026 में कोल्हान टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
नारायणा संस्थान का कहना है कि यह प्रोग्राम छात्रों को न सिर्फ अकादमिक मजबूती देगा, बल्कि उन्हें भविष्य की बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आत्मविश्वास और सही दिशा भी प्रदान करेगा।
फिलहाल, जमशेदपुर में इस प्रोग्राम के शुभारंभ से छात्रों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!