बदलते दौर में रिश्तों की नई समझ: ‘Living in Relationship’ को प्रो. राकेश सिन्हा की सराहना
जमशेदपुर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में डॉ. त्रिपुरा झा ने अपनी चर्चित पुस्तक “Living in Relationship” को राकेश सिन्हा राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं प्रख्यात शिक्षाविद्, को भेंट किया

बदलते दौर में रिश्तों की नई समझ: ‘Living in Relationship’ को प्रो. राकेश सिन्हा की सराहना

जमशेदपुर—— जमशेदपुर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में डॉ. त्रिपुरा झा ने अपनी चर्चित पुस्तक “Living in Relationship” को राकेश सिन्हा राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं प्रख्यात शिक्षाविद्, को भेंट किया

पुस्तक का अवलोकन करते हुए प्रो. सिन्हा ने कहा कि आज के तेज़ी से बदलते और भागदौड़ भरे समय में रिश्तों को समझना और उन्हें सही दिशा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि यह पुस्तक वर्तमान महत्वाकांक्षी युग में युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक सिद्ध होगी, जो उन्हें रिश्तों की वास्तविक समझ और संतुलन प्रदान करती है।
प्रो. सिन्हा ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि वे इसे भारत की संसद के पुस्तकालय में रखने का प्रयास करेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने डॉ. त्रिपुरा झा को इस महत्वपूर्ण कृति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
यह अवसर साहित्य और समाज के समकालीन विषयों पर सार्थक संवाद का प्रतीक बना, जिसमें रिश्तों की प्रासंगिकता को नई दृष्टि से प्रस्तुत किया गया।



