Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर के टाटा मोटर्स प्लांट के मेन गेट पर उस वक्त माहौल गरमा गया, जब मजदूर नेता बंटी सिंह अपने समर्थकों के साथ धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए

हाथों में बैनर और नारों के साथ मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया

जमशेदपुर- जमशेदपुर के टाटा मोटर्स प्लांट के मेन गेट पर उस वक्त माहौल गरमा गया, जब मजदूर नेता बंटी सिंह अपने समर्थकों के साथ धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए।

हाथों में बैनर और नारों के साथ मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया

प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस बल ने प्रदर्शन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस और नोंकझोंक शुरू हो गई
मजदूर नेता बंटी सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस अपनी जिम्मेदारी से भटक रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पुलिस टाटा की दलाली करना बंद करे और ईमानदारी से अपना काम करे। मजदूरों की आवाज दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी
बंटी सिंह ने आगे कहा कि मजदूरों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है और उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र होगा।

प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त बल भी बुलाया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। हालांकि काफी देर तक चले हंगामे के बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आई।
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी को भी नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की सलाह दी गई थी।
फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर मजदूरों और प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद को उजागर कर दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन और कंपनी प्रबंधन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!