सीएसआईआर–एनएमएल में चिकित्सा शिविर एवं मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला में चिकित्सा शिविर एवं मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य मधुमेह एवं उससे संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, प्रारंभिक पहचान को प्रोत्साहित करना तथा निवारक देखभाल को बढ़ावा देना था

सीएसआईआर–एनएमएल में चिकित्सा शिविर एवं मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर- आज सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला में चिकित्सा शिविर एवं मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य मधुमेह एवं उससे संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, प्रारंभिक पहचान को प्रोत्साहित करना तथा निवारक देखभाल को बढ़ावा देना था।
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/04/IMG-20260415-WA0217-200×300.jpg" alt="" width="200" height="300" class="alignnone size-medium wp-imwp-image-1086
कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में डॉ. राम कुमार, विभागाध्यक्ष, आंतरिक चिकित्सा एवं मधुमेह, स्पंद मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, डॉ. अजय गुप्ता, पूर्व विभागाध्यक्ष, ईएनटी, टीएमएच अस्पताल, डॉ. संदीप घोष चौधरी, निदेशक, सीएसआईआर–एनएमएल, डॉ. प्रियंका सिंह, चिकित्सा अधिकारी, सीएसआईआर–एनएमएल तथा जय शंकर शरण प्रशासन नियंत्रक, सीएसआईआर–एनएमएल की गरिमामयी उपस्थिति रही

डॉ. संदीप घोष चौधरी ने सभी विशिष्ट अतिथियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया। डॉ. राम कुमार ने जागरूकता व्याख्यान प्रस्तुत किया तथा प्रतिभागियों को परामर्श प्रदान किया। डॉ. अजय गुप्ता ने कान, नाक और गला से संबंधित समस्याओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों के लिए व्यक्तिगत परामर्श सत्र आयोजित किया गया जिसमें उन्हें चिकित्सकीय सलाह एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य जांच जैसे पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT), थायरॉयड स्टिमुलेटिंग हार्मोन (TSH), रैंडम ब्लड शुगर (RBS), फाइब्रोस्कैन तथा बॉडी मास इंडेक्स (BMI) का आकलन भी किया गया।
इस चिकित्सा शिविर में 80 से अधिक लाभार्थियों ने सेवाओं का लाभ उठाया, जो इस प्रकार की स्वास्थ्य पहलों की आवश्यकता एवं लोगों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

कार्यक्रम का समापन प्रशासन नियंत्रक जय शंकर शरण द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।




