सांसद बिद्युत बरण महतो ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि
रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी के दशकर्म में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दुःखद अवसर पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए इस कठिन समय में अपनी संवेदनाएं साझा कीं।इस अवसर पर सांसद ने उन पलों को याद किया जब झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के दौरान अनेक कठिन अवसरों पर एक आंदोलनकारी के रूप में स्वर्गीय गुरू जी एवं स्वर्गीया रुपी सोरेन के स्नेह ने आंदोलन को मजबूती प्रदान करने का संबल दिया

सांसद बिद्युत बरण महतो ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

नेमरा- रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी के दशकर्म में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस दुःखद अवसर पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए इस कठिन समय में अपनी संवेदनाएं साझा कीं।इस अवसर पर सांसद ने उन पलों को याद किया जब झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के दौरान अनेक कठिन अवसरों पर एक आंदोलनकारी के रूप में स्वर्गीय गुरू जी एवं स्वर्गीया रुपी सोरेन के स्नेह ने आंदोलन को मजबूती प्रदान करने का संबल दिया।

दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


