Uncategorized

विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार और अमित अग्रवाल ने किया उदघाटन

धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सदभाव और सांस्कृतिक चेतना को करता है मजबूत - दिनेश कुमार

विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार और अमित अग्रवाल ने किया उदघाटन

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/09/IMG-20260913-WA0270-300×225.jpg" alt="" width="300" height="225" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-3453
धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सदभाव और सांस्कृतिक चेतना को करता है मजबूत – दिनेश कुमार

जमशेदपुर- टेल्को क्रॉस रोड नंबर-23 स्थित विनायक बॉयज क्लब द्वारा आयोजित गणेश पूजा पंडाल का आज दिनेश कुमार, जिला प्रभारी भाजपा पूर्वी सिंहभूम और युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर उदघाटन किया।

इस अवसर पर दिनेश कुमार ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे के साथ धार्मिक उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बनाया।

अपने संबोधन में दिनेश कुमार ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनकी आराधना हमें बुद्धि, विवेक, विनम्रता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि गणेश पूजा जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा, सदभाव और एकजुटता को भी मजबूत करते हैं।

अमित अग्रवाल ने आयोजन समिति विनायक बॉयज क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को गणेश पूजा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा कामना की कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर कर सुख शांति, समृद्धि और सफलता प्रदान करें।

इस अवसर पर पूजा समिति के पदाधिकारी राहुल यादव, आकाश यादव, विशाल शर्मा, राजीव यादव और अन्य सदस्य, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!