श्री श्री कैलाश नगर दुर्गा एवं काली पूजा समिति, बर्मामाइंस का भूमि पूजन संपन्न
गणेश चतुर्थी के पावन एवं शुभ अवसर पर श्री श्री कैलाश नगर दुर्गा एवं काली पूजा समिति, बर्मामाइंस के दुर्गापूजा पंडाल का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। भूमि पूजन का कार्यक्रम पंडित कपिल मुनि मिश्रा के मंत्रोच्चारण एवं देख-रेख में संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रों के बीच समिति के सदस्यों ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की

श्री श्री कैलाश नगर दुर्गा एवं काली पूजा समिति, बर्मामाइंस का भूमि पूजन संपन्न

जमशेदपुर- आज गणेश चतुर्थी के पावन एवं शुभ अवसर पर श्री श्री कैलाश नगर दुर्गा एवं काली पूजा समिति, बर्मामाइंस के दुर्गापूजा पंडाल का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
भूमि पूजन का कार्यक्रम पंडित कपिल मुनि मिश्रा के मंत्रोच्चारण एवं देख-रेख में संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रों के बीच समिति के सदस्यों ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
इस अवसर पर पूजा प्रभारी राम किशोर मिश्रा, समिति के अध्यक्ष ललेश सिंह, महासचिव संजय सिंह , भूषण सिंह कोषाध्यक्ष भोला क्षेत्री , कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश सिंह उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा , सह-कोषाध्यक्ष राज किशोर सिंह उपसचिव अशोक सिंह एवं सचिव सह मीडिया प्रभारी अभिमन्यु सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष माँ दुर्गा की प्रतिमा और पंडाल को भव्य रूप दिया जाएगा और पूजा को शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
उक्त जानकारी अभिमन्यु सिंह सचिव सह मीडिया प्रभारी
श्री श्री कैलाश नगर दुर्गा एवं काली पूजा समिति, बर्मामाइंस जमशेदपुर ने दी है



