धर्म रक्षिणी पुरोहित महासंघ का साकची स्थित आनंदेश्वर शिव मंदिर के प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया
शोक सभा में जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों के आचार्य गण उपस्थित हुए 24 9 2026 बृहस्पतिवार के देर रात्रि मरीन ड्राइव पर सड़क दुर्घटना में तृषा सिंह वंशिका खंडेलवाल सार्थक एवं नमन का निधन हो गया उपरोक्त चारों देश के होनहार युवा को खोकर लोहनगरी मर्माहत है

जमशेदपुर- आज धर्म रक्षिणी पुरोहित महासंघ का साकची स्थित आनंदेश्वर शिव मंदिर के प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया शोक सभा में जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों के आचार्य गण उपस्थित हुए 24 9 2026 बृहस्पतिवार के देर रात्रि मरीन ड्राइव पर सड़क दुर्घटना में तृषा सिंह वंशिका खंडेलवाल सार्थक एवं नमन का निधन हो गया उपरोक्त चारों देश के होनहार युवा को खोकर लोहनगरी मर्माहत है उपस्थित आचार्य ने 2 मिनट मौन रखकर उपरोक्त चारों युवाओं के आत्मा के शांति के लिए भगवान भोले नाथ से प्रार्थना किया साथ ही दुख के इस घड़ी में परिवार के समस्त सदस्यों को दुख सहन करने कि भगवान से प्रार्थना किया महासंघ के अध्यक्ष पंडित विपिन कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा युवा हमारे भविष्य हैं समाज राज्य और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है अतः युवा इस घटना से सीख लेते हुए अपने-अपने परिवार के बातों को मानते हुए अपना अपना भविष्य को उज्जवल बनावें शोक सभा में मुख्य रूप से पंडित मुन्ना पांडे पंडित गोपाल कुमार झा पंडित गोविंद कुमार झा पंडित रुपेश कुमार झा पंडित आनंद सर मिश्र पंडित सतीश पांडे पंडित शंकर मिश्र पंडित चंद्रकांत झा पंडित भोला पांडे पंडित रजनीश तिवारी पंडित अमित शर्मा एवं अन्य गणमान्य आचार्य उपस्थित थे




