टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष टुन्नू चौधरी के आदित्यपुर आवास पहुंचे मुखी समाज के नेता, शोक संवेदना प्रकट कर बंधाया ढाढ़स
टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर मुखी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उनके आदित्यपुर स्थित आवास पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मुखी समाज मूलनिवासी के अध्यक्ष हरि मुखी, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमिटि मेम्बर सह मुखी समाज विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी, जिला कांग्रेस के महासचिव सह मुखी समाज विकास समिति के प्रदेश प्रवक्ता आशीष मुखी, विजय कुमार सिंह, तरुण मुखी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे

टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष टुन्नू चौधरी के आदित्यपुर आवास पहुंचे मुखी समाज के नेता, शोक संवेदना प्रकट कर बंधाया ढाढ़स

जमशेदपुर- टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर मुखी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उनके आदित्यपुर स्थित आवास पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मुखी समाज मूलनिवासी के अध्यक्ष हरि मुखी, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमिटि मेम्बर सह मुखी समाज विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी, जिला कांग्रेस के महासचिव सह मुखी समाज विकास समिति के प्रदेश प्रवक्ता आशीष मुखी, विजय कुमार सिंह, तरुण मुखी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
हरि मुखी और भास्कर मुखी ने कहा कि जीवन में ऐसी अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन समाज दुःख की इस घड़ी में श्री टुन्नू चौधरी एवं उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।




