Uncategorized

सरयू राय ने किया श्री श्याम दरबार के तोरणद्वार का शिलान्यास

बिष्टुपुर स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर के श्री श्याम दरबार के मुख्य द्वार पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित तोरण द्वार के निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने किया। उन्होंने नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर तोरण द्वार निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सरयू राय ने कहा कि तोरण द्वार निर्माण की पहल मारवाड़ी समाज और गुजराती समाज द्वारा संयुक्त रूप से की गई जो अनुकरणीय है

सरयू राय ने किया श्री श्याम दरबार के तोरणद्वार का शिलान्यास

जमशेदपुर- बिष्टुपुर स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर के श्री श्याम दरबार के मुख्य द्वार पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित तोरण द्वार के निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने किया। उन्होंने नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर तोरण द्वार निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सरयू राय ने कहा कि तोरण द्वार निर्माण की पहल मारवाड़ी समाज और गुजराती समाज द्वारा संयुक्त रूप से की गई जो अनुकरणीय है।
कार्यक्रम में उपस्थित श्याम प्रेमियों ने तोरण द्वार निर्माण को श्री श्याम भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं स्वागतयोग्य पहल बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। भक्तों ने कहा कि भव्य तोरण द्वार श्री श्याम दरबार की सुंदरता में चार चांद लगाएगा तथा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। उपस्थित लोगों ने श्री श्याम प्रभु के जयकारे लगाए और इस शुभ कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर बाबूलाल सोनथालिया, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल, सुरेश आगीवाल, अशोक गोयल, आकाश शाह, कुंज बिहारी नागेलिया, श्याम सुंदर नागेलिया, महावीर नागेलिया, अरुण बांकरवाल, मनोज चेटानी, राकेश अग्रवाल, लाला मूनका, अंकुश जैनपुरिया, सुशील रामरैका, अशोक संघी, किशन संघी, मुकेश अग्रवाल, अशोक नरैड़ी, प्रभाष मूनका, पंकज अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता एवं सत्यनारायण नरैड़ी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!