Uncategorized

मानव अधिकार सहयोग संघ ने अनाथ बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया

मानव अधिकार सहयोग संघ भारत - जमशेदपुर यूनिट के द्वारा 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर करंडीह स्थित चैशायर होम में अनाथ बच्चों के साथ "एक शाम उनके नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मानव अधिकार सहयोग संघ ने अनाथ बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया

जमशेदपुर- मानव अधिकार सहयोग संघ भारत – जमशेदपुर यूनिट के द्वारा 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर करंडीह स्थित चैशायर होम में अनाथ बच्चों के साथ “एक शाम उनके नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष जी.सी. मोहंती ने की। इस अवसर पर बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता, म्यूजिक प्रतियोगिता* एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों से माहौल को देशभक्ति से भर दिया।

इस दौरान संघ की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमा मोहंती को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही जिला अध्यक्ष जी.सी. मोहंती को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्वी सिंहभूम के उपाध्यक्ष रवि दास गुप्ता, तेज राडाल एवं सभी सदस्यगणों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। बच्चों के चेहरे की मुस्कान देखकर सभी का मन गदगद हो गया।

संघ ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में प्रेम, एकता और सेवा का संदेश जाता है। जिला अध्यक्ष गुरु चरण मेहंती ने कहा संस्था के बच्चों के लिए मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया आज के प्रोग्राम में सीमा मेहंती, जिला अध्यक्ष गुरु चरण मेहंती, जिला प्रभारी अंसार खान, रविदास गुप्ता, अमिय बहुरिया, हरे राम मिश्रा, सुनीता ओझा, सुनीता देवी, सुनीता मिश्रा, सुनीता मुखी, मेहता चक्रवर्ती, भोले शंकर, रीना साहू, पार्वती देवी, पूनम मुखी मोनू गुप्ता, माधवी दास गुप्ता इस कार्यक्रम में सभी ने भाग लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!