कांग्रेस नेता सह झारखंड सरकार के जिला 15 सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने झारखंड सरकार द्वारा रांची में धरना एवं अनशन पर बैठे आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके छात्रों के हितों में उनकी सभी मांगों को मांग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की और झारखंड सरकार का आभार व्यक्त किया
कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर छात्रों की मांगों को मानने का आग्रह किया था जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों की सभी मांगे मान ली

जमशेदपुर- कांग्रेस नेता सह झारखंड सरकार के जिला 15 सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने झारखंड सरकार द्वारा रांची में धरना एवं अनशन पर बैठे आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके छात्रों के हितों में उनकी सभी मांगों को मांग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की और झारखंड सरकार का आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर छात्रों की मांगों को मानने का आग्रह किया था जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों की सभी मांगे मान ली और जे एस एस सी- सी जी एल की परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की साथ-साथ टी डी पी एल एजेंसी द्वारा ली गई सभी परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई। ज्ञात हो कि इन सभी परीक्षाओं में कदाचार और भ्रष्टाचार का आरोप लगा था।



