Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

स्वतंत्रता सेनानी पंडित नोखे लाल मिश्र के ज्येष्ठ पुत्र चन्द्र नारायण मिश्र (88 वर्ष) का 24 जून की सायंकाल सोनारी स्थित अंकुर कॉम्प्लेक्स स्थित उनके आवास पर हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया

श्री मिश्र अपने मृदुभाषी, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए विख्यात थे। उन्होंने वर्ष 1999 में टाटा स्टील से मार्केटिंग ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। अपने कार्यकाल के दौरान वे अपनी कर्मनिष्ठा, सरल स्वभाव एवं सामाजिक सरोकारों के लिए सम्मानित रहे। सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर में वरीय उपाध्यक्ष (वित्त), अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद, जमशेदपुर में अध्यक्ष तथा जी-टाउन क्लब में महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की

जमशेदपुर- स्वतंत्रता सेनानी पंडित नोखे लाल मिश्र के ज्येष्ठ पुत्र चन्द्र नारायण मिश्र (88 वर्ष) का 24 जून की सायंकाल सोनारी स्थित अंकुर कॉम्प्लेक्स स्थित उनके आवास पर हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया।

श्री मिश्र अपने मृदुभाषी, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए विख्यात थे। उन्होंने वर्ष 1999 में टाटा स्टील से मार्केटिंग ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। अपने कार्यकाल के दौरान वे अपनी कर्मनिष्ठा, सरल स्वभाव एवं सामाजिक सरोकारों के लिए सम्मानित रहे।

सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर में वरीय उपाध्यक्ष (वित्त), अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद, जमशेदपुर में अध्यक्ष तथा जी-टाउन क्लब में महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

वे अपने पीछे एक भरा-पूरा एवं प्रतिष्ठित परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में पुत्री किरण मिश्र, पुत्र संजय मिश्र (व्यवसायी), अजय मिश्र (वरीय पदाधिकारी, टाटा स्टील), मनोज मिश्र (अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय) तथा पंकज मिश्र (परचेज मैनेजर, टाटा ब्लूस्कोप स्टील) हैं।

उनके दामाद अनादि नाथ मिश्र, भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। वे वर्तमान में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) में लेखाकार सदस्य के रूप में कार्यरत हैं तथा भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव के समकक्ष पद पर आसीन हैं।

उनके पौत्र अभिप्सित मिश्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के साथ कार्य करते हैं। जबकि दूसरे पौत्र अपूर्व कुमार मिश्रा भारत सरकार की प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (PM-EAC) में कार्यरत हैं।
पौत्र स्वरणिम मिश्र केपीएमजी, गुरुग्राम में तथा पौत्री अश्मिता मिश्र ईवाई (Ernst & Young) में कार्यरत हैं।

दिवंगत चन्द्र नारायण मिश्र का श्राद्ध कर्म 4 एवं 5 जुलाई को उनके पैतृक निवास खासमहल में मिथिला पद्धति के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगा।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परिजनों, शुभचिंतकों एवं समाज के लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!