अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने होटल रमाडा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अग्रवाल समाज केवल व्यापार और कर देने तक सीमित नहीं है यह देश की चेतना, न्याय व्यवस्था और अर्थव्यवस्था का मूल आधार है – बसंत मित्तल
उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर- मंतर पर प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं का सम्मेलन पूर्ण समर्थन करता है और केन्द्र सरकार तुरंत आंदोलन कारी छात्रों से वार्ता करे और देश भर में पारदर्शी डिजिटल और लीक- प्रूफ परीक्षा प्रणाली लागू करे श्री मित्तल ने कहा कि अयोध्या राम मन्दिर निर्माण टस्ट और इसके महासचिव चंपत राय से जुड़े भूमि क्रय विवादों पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रभु श्री राम मन्दिर देश के करोड़ों राम भक्तों की आस्था का केंद्र है श्री मित्तल ने कहा कि किसी भी पदाधिकारी पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है उसकी उच्च स्तरीय निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए

जमशेदपुर- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने होटल रमाडा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अग्रवाल समाज केवल व्यापार और कर देने तक सीमित नहीं है यह देश की चेतना, न्याय व्यवस्था और अर्थव्यवस्था का मूल आधार है

जब देश के युवाओं का भविष्य परीक्षा धांधलियों से अंधकारमय हो रहा है राम मंदिर जैसे पावन स्थल की पारदर्शिता पर सवाल उठे या हमारी बेटियों की सुरक्षा पर आंच आए तो अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन मौन नहीं रहेगा

उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर- मंतर पर प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं का सम्मेलन पूर्ण समर्थन करता है और केन्द्र सरकार तुरंत आंदोलन कारी छात्रों से वार्ता करे और देश भर में पारदर्शी डिजिटल और लीक- प्रूफ परीक्षा प्रणाली लागू करे
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=C8jP8nQDGYbMKDPF
श्री मित्तल ने कहा कि अयोध्या राम मन्दिर निर्माण टस्ट और इसके महासचिव चंपत राय से जुड़े भूमि क्रय विवादों पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रभु श्री राम मन्दिर देश के करोड़ों राम भक्तों की आस्था का केंद्र है श्री मित्तल ने कहा कि किसी भी पदाधिकारी पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है उसकी उच्च स्तरीय निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=jS36ijMtRdZfpRaZ
जयपुर के बहुचर्चित वंशिका हत्याकांड, कोलकाता की जघन्य घटना, पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड तथा मुजफ्फरनगर में पिता- पुत्र हत्याकांड पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए फास्ट टैक कोर्ट में दैनिक सुनवाई कर दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए श्री मित्तल ने कहा कि प्रमुख राजनीतिक दल से अग्रवाल समाज का एक भी जनप्रतिनिधि नहीं है उन्होने कहा कि 1952 में लोकसभा में अग्रवाल- वैशय समाज के 82 सांसद थे वहीं वर्तमान में यह संख्या नगण्य हो गई है
इस संवाददाता सम्मेलन में संगठन का गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियां एवं सामाजिक योगदान 1975 से आज तक की विशेष रूप से जानकारी दी गई इस संवाददाता सम्मेलन में गोपाल गोयल, नत्थू राम जैन, संदीप मुरारका , अभिषेक अग्रवाल, कमल किशोर अग्रवाल, मंटू अग्रवाल, अजय भालोटिया, सनी संघी सहित कई लोग मौजूद थे
