Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की टीम का एनएमएल दौरा, महत्त्वपूर्ण खनिजों पर भारत-अमेरिका सहयोग को मिलेगी नई दिशा

जमशेदपुर स्थित राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला का दौरा अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की टीम ने किया है.अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की टीम का एनएमएल दौरा

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की टीम का एनएमएल दौरा, महत्त्वपूर्ण खनिजों पर भारत-अमेरिका सहयोग को मिलेगी नई दिशा

जमशेदपुर स्थित राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला का दौरा अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की टीम ने किया है.अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की टीम का एनएमएल दौरा

जमशेदपुर- लौहनगरी जमशेदपुर के राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (National Metallurgical Laboratory) का दौरा अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की टीम के द्वारा किया गया. महावाणिज्य दूत कैथी गाइल्स डेविस ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दौरा किया. इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पत्रकारों को दी गयी.

इस मौके पर कैथी डेविस ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान और नई तकनीकी विकास के क्षेत्र में दोनों देशों के संस्थानों के बीच बढ़ता सहयोग महत्त्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्षेत्र में स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एन एम एल) में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की महावाणिज्य दूत कैथी गाइल्स डेविस अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दौरा किया. भारत और अमेरिका के बीच महत्त्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत यह दौरा रहा. इस दौरे में उनके साथ राजनीतिक एवं आर्थिक मामलों के कौंसल बार्फस कालुंड भी मौजूद रहे.
यह दौरा भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए महत्त्वपूर्ण खनिजों संबंधी समझौता ज्ञापन के अनुरूप आयोजित किया गया. इस दौरान दोनों देशों के बीच खनिज संसाधनों, धातुकर्म तथा पदार्थ विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान और तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई.

इस महत्वपूर्ण बैठक में एनएमएल तथा अमेरिका के विभिन्न अनुसंधान एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच भविष्य में संयुक्त परियोजनाओं, ज्ञान आदान-प्रदान और तकनीकी साझेदारी को विकसित करने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने NML प्रयोगशाला की अनुसंधान क्षमता, आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त कर कार्यों की सराहना की. अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने महत्त्वपूर्ण खनिजों, धातुओं, पदार्थ विज्ञान और संबंधित धातुकर्म क्षेत्रों में चल रहे अनुसंधान एवं विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इस मौके पर NML के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने संस्थान की प्रमुख गतिविधियों, उपलब्धियों और वर्तमान मे अनुसंधान परियोजनाओं पर जानकारी साझा की.
अपने संबोधन में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की महावाणिज्य दूत कैथी गाइल्स-डेविस ने कहा कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए प्राथमिक तथा द्वितीयक संसाधनों के प्रसंस्करण के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के साझा हित, समान चुनौतियां और तकनीकी क्षमताएं इस क्षेत्र में प्रभावी एवं दीर्घकालिक साझेदारी की व्यापक संभावनाएं प्रस्तुत करती हैं

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास के क्षेत्र में दोनों देशों के संस्थानों के बीच बढ़ता सहयोग महत्त्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!