Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

राजकीय चैत्र पर्व -सह- छऊ महोत्सव- 2026 के प्रचार-प्रसार हेतु वीडियो/रील्स निर्माण प्रतियोगिता, 16 अप्रैल तक प्रविष्टि आमंत्रित

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एवं राजकीय छऊ कला केंद्र, सरायकेला के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 11 से 13 अप्रैल 2026 तक बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है

राजकीय चैत्र पर्व -सह- छऊ महोत्सव- 2026 के प्रचार-प्रसार हेतु वीडियो/रील्स निर्माण प्रतियोगिता, 16 अप्रैल तक प्रविष्टि आमंत्रित

सरायकेला–खरसावाँ – उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एवं राजकीय छऊ कला केंद्र, सरायकेला के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 11 से 13 अप्रैल 2026 तक बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है

महोत्सव के प्रचार-प्रसार एवं स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार वीडियो/रील्स निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
इच्छुक प्रतिभागी दिनांक 16 अप्रैल 2026 तक अपनी वीडियो/रील्स ई-मेल iprdseraikella123@gmail.com पर भेज सकते हैं।

प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः ₹6,000/-, ₹5,000/- एवं ₹4,000/- की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!