Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

नववर्ष के स्वागत में सजी सांस्कृतिक संध्या, अमल संघ का भव्य आयोजन

बंगला नववर्ष के आगमन को लेकर सिदगोड़ा स्थित अमल संघ क्लब के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगीत, कविता पाठ और आवृत्ति की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों के सामने एक से बढ़कर एक मधुर गीत और काव्य प्रस्तुतियां पेश की गईं। संगीत में सर्वजया बनर्जी, श्रीमती दत्ता, सोमा विश्वास और राणा चटर्जी सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का दिल जीत लिया

नववर्ष के स्वागत में सजी सांस्कृतिक संध्या, अमल संघ का भव्य आयोजन

जमशेदपुर- बंगला नववर्ष के आगमन को लेकर सिदगोड़ा स्थित अमल संघ क्लब के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगीत, कविता पाठ और आवृत्ति की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों के सामने एक से बढ़कर एक मधुर गीत और काव्य प्रस्तुतियां पेश की गईं। संगीत में सर्वजया बनर्जी, श्रीमती दत्ता, सोमा विश्वास और राणा चटर्जी सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का दिल जीत लिया। वहीं कविता पाठ में श्राबणी मित्रा ने अपनी अभिव्यक्ति से सभी को मंत्रमुग्ध किया। आवृत्ति में इति बनर्जी, मौसुमी घोष हाजरा, श्राबणी मित्रा, तमली सोम और सुष्मिता गांगुली ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसके अलावा मनोरंजन और ज्ञानेंद्र मालाकार सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां भी दर्शकों को खूब पसंद आईं। कार्यक्रम का सफल संचालन तमली सोम और इति बनर्जी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अमल संघ के संस्थापक सदस्य स्वदेश घोष उपस्थित रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में सामंत कुमार, संदीप सिन्हा चौधरी, आलोक दत्ता, संतोष पात्र और सुब्रत पात्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!