FTS युवा जमशेदपुर ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम
अभिज्ञा 3.0” में 4 अवॉर्ड, कई श्रेणियों में नामांकन; रामाडा, रांची में तीन दिवसीय आयोजन सम्पन्न

FTS युवा जमशेदपुर ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

अभिज्ञा 3.0” में 4 अवॉर्ड, कई श्रेणियों में नामांकन; रामाडा, रांची में तीन दिवसीय आयोजन सम्पन्न

जमशेदपुर- FTS युवा जमशेदपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट उपस्थिति दर्ज कराते हुए 3rd FTS Yuva National Meet “Abhigya 3.0” में चार प्रमुख पुरस्कार/ सम्मान अपने नाम किए। यह तीन दिवसीय आयोजन 24 से 26 अप्रैल 2026 तक होटल रामाडा, रांची में सम्पन्न हुआ।
पूर्व अध्यक्ष रश्मि गर्ग ने बताया कि इन उपलब्धियों के पीछे टीम के समर्पित प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रमुख रूप से सौरव सोनथालिया (मीडिया), स्नेहा अग्रवाल (मासिक रिपोर्ट), डॉ. मुकेश पटवारी (एकल रन), पायल सोनथालिया एवं कृतिका गोयल (एकल किड्स) तथा स्वेता गोयल, पायल मूनका, कोमल सी. मित्तल (गुरुकुल समर क्वेस्ट) की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित वक्ताओं एवं कलाकारों ने अपने विचारों एवं प्रस्तुतियों से सभी को प्रेरित किया। इनमें किरण बेदी, मुकुल कनिटकर, रेनुका गोस्वामी, शेफाली वैद्य, अतुल सत्य कौशिक, पारिधि मंगलमपल्ली, विरस एवं शगुन पाठक प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान भजन जेमिंग, एक्वा ज़ुम्बा और म्यूजिकल नाइट जैसे आकर्षक आयोजन भी हुए, जिसने प्रतिभागियों के अनुभव को और यादगार बना दिया। रांची चैप्टर द्वारा कार्यक्रम का सुव्यवस्थित एवं उत्कृष्ट संचालन सराहनीय रहा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष पियूष कुमार चौधरी ने सभी सदस्यों, सहयोगी संस्थाओं एवं महिला समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम की एकजुटता और समर्पण ने यह उपलब्धि संभव बनाई है। साथ ही, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गर्ग के मार्गदर्शन को विशेष रूप से सराहा । उन्होंने विश्वास जताया कि अध्यक्ष सौरव सोनथालिया एंव सचिव पूनम अग्रवाल के नेतृत्व में आने वाले समय में जमशेदपुर युवा चैप्टर और भी उल्लेखनीय कार्य करेगा।




